Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: अति आत्मविश्वास में ना रहे कार्यकर्ता और हर बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाएं – उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा,रतलाम शहर विधानसभा प्रमुख कार्यकर्ता बैठक संपन्न

By EditorApril 16, 2024 रतलाम No Comments3 Mins Read

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रंगोली सभागार में मंगलवार को रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख कार्यकर्ता बैठक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कलस्टर प्रभारी जगदीश देवड़ा की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसमें श्री देवड़ा ने कार्यकर्ताओं से अति आत्मविश्वास में नहीं रहने और प्रत्येक बूथ पर 370 मतों की वृद्धि कर भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाने का आव्हान किया।

उन्होंने कहा कि यही हमारी भाजपा के पितृपुरूष श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजली होगी। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, लोकसभा प्रभारी महेन्द्र भटनागर, विस्तारक शिवलाल पाटीदार, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रहलाद राठौड़, प्रभारी हरिराम शाह एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन मंचासीन रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने भाजपा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश में आज भाजपा ही ऐसी एकमात्र अद्भुत पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा शून्य से शिखर पर पहुंची है, तो इसमें सबसे बड़ा योगदान कार्यकर्ताओं का ही रहा है। हमारे लिए भाजपा का सदस्य होना गर्व की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में धारा 370 का कलंक मिटा है, 500 सालो के संघर्ष के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर की प्रतिष्ठा हुई है और भी कई एतिहासिक कार्य हुए है। भाजपा सरकार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय का क्रियान्वयन कर आवास योजना, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड आदि से जरूरतमंदों का कल्याण कर रही है। श्री देवड़ा ने कहा कि देश में एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी तो, देश की दशा और दिशा बदल जाएगी। कार्यकर्ता ‘‘अबकी बार – 400 पार’’ के सकंल्प को पूरा करने हेतु जी जान से जूट जाए।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री काश्यप ने इससे पूर्व कार्यकर्ताओं से श्री राम नवमी एवं हनुमान जन्मोत्सव में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कलस्टर प्रभारी के रूप में श्री देवड़ा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन कर रहे है। रतलाम में मतदान बढ़ेगा तो निश्चित भाजपा का लक्ष्य पूरा होगा।

कार्यकर्ताओं के संकल्प से विधानसभा चुनाव में 56 हजार के लक्ष्य को भेदते हुए 60 हजार से अधिक मतों की जीत हासिल हुई थी। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता 75 हजार से 1 लाख तक की जीत के लिए संकल्पित है। जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा कि रतलाम नगर इस चुनाव में भी इतिहास रचेगा। चुनाव के कार्य में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता लगे हुए है। विधायक के रूप में श्री काश्यप ने हर बूथ के कार्यकर्ता से संवाद किया है, जिसका लाभ पार्टी को अवश्य मिलेगा। जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने स्वागत भाषण देते हुए लोकतंत्र के महायज्ञ में सबसे आहुति देने का आह्वान किया।

जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के आरंभ में अतिथियों ने भाजपा के पितृपुरूषों डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, आदित्य डागा एवं कृष्णकुमार सोनी ने किया। संचालन मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना। इस दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक आदि उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.