Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- प्रेक्षक वी. संपत द्वारा बैठक लेकर जिले की निर्वाचन तैयारी की जानकारी ली गई
रतलाम

रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- प्रेक्षक वी. संपत द्वारा बैठक लेकर जिले की निर्वाचन तैयारी की जानकारी ली गई

EditorBy EditorMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- प्रेक्षक वी. संपत द्वारा बैठक लेकर जिले की निर्वाचन तैयारी की जानकारी ली गई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम 03 मई(खबरबाबा.काम)।  लोकसभा निर्वाचन 2024 का अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रतलाम-झाबुआ हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक वी. संपत आईएएस द्वारा रतलाम जिले में निर्वाचन तैयारी की जानकारी बैठक में प्राप्त की गई। इस बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर आर.एस. मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, जिले के सभी एसडीएम, नोडल अधिकारी आदि उपस्थित थे।

प्रेक्षक श्री संपत द्वारा क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रों की जानकारी चाही गई, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा अवगत कराया गया कि रतलाम जिले में 310 क्रिटिकल मतान केन्द्र हैं एवं कोई वल्नरेबल मतदान केन्द्र नहीं है। प्रेक्षक श्री संपत द्वारा जानकारी चाही गई कि विगत विधानसभा निर्वाचन 2023 में रतलाम जिले में एक मतदान केन्द्र वल्नरेबल था लेकिन लोकसभा निर्वाचन में नहीं है, इसका क्या कारण है। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढा द्वारा अवगत कराया गया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान ग्रामीणों में धार्मिक विवाद होने के कारण मतदान बहिष्कार की घोषणा की गई थी, इस कारण उक्त मतदान केन्द्र को वल्नरेबल घोषित किया गया था। वर्तमान में वहां शांतिपूर्ण स्थिति है, अब वह मतदान केन्द्र वल्नरेबल नहीं है।

प्रेक्षक श्री संपत द्वारा शेडो एरिया के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सैलाना में 07 एवं विधानसभा क्षेत्र रतलाम ग्रामीण में 02 शेडो एरिया हैं, जहां पर मोबाइल का नेटवर्क कव्हरेज उपलब्ध नहीं है, जिसके लिए रनर की व्यवस्था की गई है।

प्रेक्षक द्वारा विगत विधानसभा निर्वाचन 2023 में सर्वाधिक मतदान की जानकारी लेने पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. शालिनी श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि विधानसभा निर्वाचन में विधानसभा क्षेत्र क्र 221 सैलाना में 90.10 प्रतिशत मतदान रहा जो म.प्र. राज्य में होने वाला सर्वाधिक मतदान प्रतिशत है।

श्री संपत द्वारा मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी एवं मतगणना स्थल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर गई। कलेक्टर श्री बाथम ने अवगत कराया कि विधानसभा क्षेत्र रतलाम ग्रामीण एवं रतलाम शहर की मतदान सामग्री वितरण शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एवं विधानसभा क्षेत्र सैलाना का सामग्री का वितरण शासकीय महाविद्यालय नवीन भवन सैलाना में, विधानसभा जावरा तथा आलोट की सामग्री का वितरण शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय जावरा में पृथक-पृथक की जाएगी एवं मतदान पश्चात समस्त विधानसभा क्षेत्र की सामग्री वापसी शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में होगी तथा समस्त विधानसभा क्षेत्र की मतगणना शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एक साथ सम्पन्न की जाएगी।

प्रेक्षक श्री संपत द्वारा बार्डर पर की जाने वाली कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि अन्तर्राज्यीय सीमा पर 8 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं एवं उन पर स्थायी निगरानी दल, उडनदस्ता द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया गया। प्रेक्षक द्वारा रतलाम जिले में ऐसे मतदाता जो अपना मूल निवास छोडकर अन्यत्र मजदूरी आदि कार्यों हेतु अन्यत्र गए हुए हैं, उनके मतदान के सम्बन्ध में जानकारी चाहने पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी सैलाना द्वारा अवगत कराया गया कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मजदूरी के लिए गुजरात एवं राजस्थान जाते हैं, उनके परिवार के अन्य सदस्यों को चौपाल आदि लगाकर मतदान हेतु जागरुक किया जा रहा है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: डाक मतपत्र स्ट्रांग रूम में प्रतिदिन  शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रखे जाएंगे,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं
Next Article रतलाम: नीट की परीक्षा 5 मई को,परीक्षा से पहले रखें इन बातों का खास ध्यान-अभ्यास कैरियर इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने दिए महत्वपूर्ण टिप्स
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.