Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नूतन मुनिराज श्री सिद्धर्षिचन्द्रसागर जी म.सा. का अपने सांसारिक निवास पर प्रथम मंगल पदार्पण, घर-घर बनाई गई गहुली और सजे वन्दनवार,दर्शन-वंदन के लिए उमड़े रहवासी
रतलाम

रतलाम: नूतन मुनिराज श्री सिद्धर्षिचन्द्रसागर जी म.सा. का अपने सांसारिक निवास पर प्रथम मंगल पदार्पण, घर-घर बनाई गई गहुली और सजे वन्दनवार,दर्शन-वंदन के लिए उमड़े रहवासी

EditorBy EditorJune 13, 2024Updated:June 13, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नूतन मुनिराज श्री सिद्धर्षिचन्द्रसागर जी म.सा. का अपने सांसारिक निवास पर प्रथम मंगल पदार्पण, घर-घर बनाई गई गहुली और सजे वन्दनवार,दर्शन-वंदन के लिए उमड़े रहवासी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,13 जून(खबरबाबा.काम)। जिस कॉलोनी की सडकों पर खेलते – कूदते और धमाल मचाते थे..आज उसी सड़क से जब नूतन मुनिराज श्री सिद्धर्षिचन्द्रसागर जी म.सा. के रूप में गुजरे तब हर घर के बाहर गहुली, वन्दनवार सजाकर और अक्षत से स्वास्तिक बनाये गये। उनके दर्शन वंदन के लिए रहवासी उमड़ पड़े।स्वयं के आंगन में माता – बहन ने मंगल कलश लेकर परिक्रमा की तो दादा और पिता ने वंदन कर आशीर्वाद लिया ।

यह भावविव्हल कर देने वाला दृश्य काटजू नगर और वेद व्यास कॉलोनी में गुरुवार को सुबह सुबह देखने को मिला। अवसर था – बुधवार को जैन दीक्षा ग्रहण कर मुमुक्षु संयम पालरेचा अब नूतन मुनिराज पूज्य श्री सिद्धर्षिचन्द्रसागर जी म.सा.का अपने सांसारिक निवास पर प्रथम मंगल पदार्पण। वे विरति वाटिका दीनदयाल नगर से कोई तीन कि.मी. से अधिक का पैदल विहार कर अपने गुरु आचार्य श्री बंधु बेलड़ी प्रशिष्यरत्न गणिवर्य श्री पदम-आनंदचन्द्रसागर जी म.सा. एवं साध्वी श्री रत्नरिद्धीश्रीजी म.सा. की निश्रा एवं समाजजनों के साथ चल समारोह के साथ आए। मार्ग में दीनदयाल नगर, टाटा नगर, राजेन्द्र नगर, काटजू नगर सहित अन्य क्षेत्रों में नूतन मुनिराजश्री की झलक पाकर लोगों ने उनके संयम जीवन की अनुमोदना की ।

दादा ने ही किया था संयम नामकरण

निवास पर सबसे पहले उनके दादा नगीन कुमार पालरेचा ने दर्शन वंदन कर कुशलक्षेम पूछी । साधु वेश में अपने इकलौते पोते को देखकर दादा की ख़ुशी से आँखे भर आयी । उन्हें संयम नाम दादा ने ही दिया था, जिसे उन्होंने 20 वर्ष की वय में सार्थक कर दिखाया। निवास पर माता -पिता कविता प्रवीण पालरेचा, बहन लब्धि तिलक सिसोदिया आदि परिजनों एवं नवकारसी के लाभार्थी काटजू नगर श्रीसंघ ने उनकी आत्मीय आगवानी की । नूतन मुनिराज के साथ परिजनों ने भी दीक्षा दिवस पर उपवास का संकल्प लिया था।

पालरेचा परिवार का परम पुण्योदय

व्याख्यान की शुरुआत माता और बहन ने मंगल गीत ‘बंधु बेलड़ी का साया मिला.. हमारा बेटा राज करेगा …’ से करवाई। गणिश्री ने कहा कि अब संयम की यात्रा पूर्ण हुई और सिद्धर्षि की यात्रा आरम्भ होती है।जैन धर्म में जिस भी परिवार से अपनी संतान को धर्म की सेवा के लिए समर्पित किया जाता है‌।वह उस परिवार का परम पुण्योदय होता है । इनकी दीक्षा से प्रेरणा लेकर सभी अपने पाने जीवन में कोई न कोई नियम लेकर धर्म आराधना के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लेवे।सर्वविरति के सामने सभी भोग नश्वर होते है । प्रभावना के लाभार्थी मणीलाल सिसोदिया परिवार एवं प्रकाश चौधरी परिवार नागदा रहे।

मृदुल धाम पर दर्शन वंदन

निवास पर पगलिये करने बाद सभी गाजे बाजे और चल समारोह के साथ काटजू नगर स्थित मृदुल धाम पर पहुंचे । महिला मंडल ने दीक्षा उपकरण की प्रतिकृति के साथ मंगल स्तवन “काटजू नगर ने नंदन.. कोटि कोटि वंदन…” आदि सुनाए । गुरु भगवंत के साथ नूतन मुनिराज ने प्रभु के दर्शन और वन्दन किये । काटजू नगर से ही 12 दिवसीय दीक्षा महोत्सव की शुरुआत और यही समापन होना एक सुखद संयोग बन गया है।शाम को यंहा से उन्होंने श्री करम चंद उपाश्रय हनुमान रूंडी के लिए विहार किया

तीन चार दिन से खाना पीना छोड़ दिया

जीव मैत्री परिवार के सदस्य रहे नूतन मुनिराज का मूक प्राणियों की खूब सेवा करते थे।कुछ साल पहले वे एक घायल श्वान के बच्चे को वे लहुलुहान अवस्था में इलाज के लिए घर ले आये थे । एक महीने तक उसका इलाज करवाकर उस ‘जीव’ को नया जीवन दिया और तभी से उनकी उससे ‘मैत्री’ हो गई । वह श्वान आज भी उनके आंगन में परिवार के सदस्य सा रहता है । दोनों का आपस में बहुत प्रेम रहा । परिजन बताते हैं कि उसने पिछले तीन चार दिन से खाना पीना छोड़ दिया है । गुमसुम सा रहता है और संयम भाई को खोज रहा है । आज जब नूतन मुनिराज घर पहुंचे तब भी वह सभी को कौतुहलपूर्ण नजरों से सभी को देख रहा था।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लाखों की चोरी का 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया खुलासा, किराएदार निकला आरोपी, बीमारी के इलाज के लिए रखें 4.35 लाख रुपए एवं आभूषण हुए थे चोरी
Next Article रतलाम के सीएम राईज़ ने बनाया इतिहास – दुनिया के टॉप 10 स्कूलों में बनाई जगह,यूके से हुई लाईव कॉफ्रेंस में गुरुवार को हुई घोषणा तो उत्साह के साथ भावुक भी हो गए बच्चे और स्टाफ
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.