रतलाम,2जून(खबरबाबा.काम)। सोमवार 3 जून को पूज्य गणिवर्य श्री कल्याणरत्न विजय जी म. सा.68 साधु भगवंत एवं 26 साध्वीजी के विशाल मंडल सहित श्री सज्जन मिल क्षेत्र जैन श्रीसंघ में पधार रहे हैं।
संघ के श्री हिम्मत गेलडा ने बताया कि पूज्य गुरुदेव एवं संतो का क्षेत्र में प्रवेश प्रातः 6-30 बजे श्री राम मंदिर चौराहे से होगा। श्री नमिनाथ मंदिर, कस्तूरबा नगर में दर्शन, वंदन कर सज्जन मिल रोड होते हुए श्री श्रेयांसनाथ मंदिर, अलकापुरी पधारेंगे।वहां से श्रीसंघ के साथ मोहनबाग पधारेंगे, जहां प्रवचन प्रतिदिन प्रातः 9 से 10 बजे तक होंगे।
रोजाना रात को भी 8-30 से 9-30 बजे तक केवल पुरुषों के लिए प्रवचन होंगे।
श्रीसंघ ने सोमवार सवेरे 06-30 बजे राम मंदिर चौराहे पर एकत्रित होकर गुरुदेव की अगवानी करने एवं धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
