Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ
रतलाम

रतलाम में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ

EditorBy EditorJune 17, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 17 जून(खबरबाबा.काम)। जल संरक्षण तथा जल संवर्धन के अपेक्षित परिणामों हेतु व्यापक जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नागरिकों को जोड़कर सभी पार्षद, जनप्रतिनिधि. अधिकारी, कर्मचारी जल संरक्षण हेतु सकारात्मक वातावरण लगातार बनाए रखें। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान मानव जीवन के लिए जल संरक्षण, जल संवर्धन की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप ने रतलाम नगर निगम द्वारा आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन तथा गंगा दशमी पर्व आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहीं।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, श्री प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री मनोहर पोरवाल, पार्षद श्री भगतसिंह भदोरिया, सुश्री सुनीता माहेश्वरी, श्री गोविंद काकानी, निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री अनवर कुरैशी, अन्य पार्षद, जनप्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित थे। स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया।

मंत्री श्री काश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि आज भूमिगत जलस्तर नीचे जा रहा है जो चिंता की बात है। आज रतलाम शहर में प्रति व्यक्ति जल खपत लगभग 150 से 175 लीटर प्रतिदिन की है। इन तथ्यों पर शहर की आबादी के मांन से विचार करते हुए हमें अपने भूमिगत जल भंडारों को पुनः भरना है। इसके लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सभी मिलकर अभियान के रूप में अपनाएं। हमें यह भी सोचना होगा कि जल स्रोतों में गंदगी आती क्यों है, इस गंदगी को रोकने के लिए जनजागरण बहुत जरूरी है। लोगों की सोच में परिवर्तन आना चाहिए। रतलाम शहर के कुओं, बावड़ियों की लगातार सफाई होती रहे, उनकी निरंतर देखभाल चलती रहे। श्री काश्यप ने बताया कि रतलाम औद्योगिक निवेश क्षेत्र के लिए सवा तीन सौ करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है जो महत्वाकांक्षी विकास की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।

मंत्री श्री काश्यप ने रतलाम शहर के सी.एम. राइस विनोबा स्कूल के विश्व के टॉप टेन स्कूलों में सम्मिलित होने की उपलब्धि की चर्चा करते हुए विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य तथा समस्त स्टाफ को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल द्वारा किए जा रहे नवाचारों के कारण यह संभव हुआ है। हमें जल संरक्षण, जल संवर्धन के क्षेत्र में भी सकारात्मक वातावरण रखते हुए जनजागरूकता तथा सबके समन्वय से नवाचार अपनाते हुए कार्य करना होगा तभी अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।

सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सबको मिलकर पानी बचाना है। जल संरक्षण, जल संवर्धन अभियान निरंतर जारी रहना चाहिए। हमें जल संरक्षण तथा स्वच्छता के लिए अपने जीवन में छोटी-छोटी अच्छी आदतों को सदैव अपनाना चाहिए। हमें चाहिए कि पहले हम स्वयं अपने जीवन में अच्छी आदतों को अपनाएं, उसके बाद अन्य व्यक्तियों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि माता, बहने अपने घरों में पानी बचाने के लिए सदैव संकल्पित रहे। जल गंगा संवर्धन अभियान हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनव कार्य है।

श्री प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों, जल संरचनाओं की सफाई और उनको सुरक्षित रखना है, उनका उन्नयन करना है। जनजागृति के साथ हम जल स्रोतों को सुरक्षित रखें स्वच्छ रखें। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान लगातार रतलाम शहर के कुओं, बावड़ियों की सफाई तथा संरक्षण का कार्य किया गया है। हमारे शहर की इन धरोहरों को महत्वपूर्ण रूप से संरक्षित करने का कार्य इस अभियान में संपन्न हुआ है जो आगे भी जारी रहेगा। हम शहर को हरा भरा तथा स्वच्छ बनाने का संकल्प ले, हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए अपने पूर्वजों की स्मृति, जन्म समारोह या विवाह समारोह आदि अवसरों पर पौधा लगाया जाए।

प्रारंभ में निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि इस वर्षा के मौसम में शहर में शासन के निर्देशानुसार 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे, इसके लिए नगर निगम द्वारा गूगल लिंक जारी की जा रही है जिसके माध्यम से आम नागरिकों को निःशुल्क पौधा उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे कि जनसहभागिता द्वारा शहर में पौधारोपण का लक्ष्य हासिल किया जा सकेगा।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: अलर्ट मोड पर पुलिस- छुट्टी से वापस आए एसपी राहुल लोढा, रात में अधिकारियों की ली बैठक, जिले के हर थाने में रात भर चली काबिंग गश्त,रातभर में 140 के लगभग लोगों की धरपकड़
Next Article रतलाम: महेश नवमी उत्सव-श्री माहेश्वरी मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.