Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » आम बजट: नई कर प्रणाली में 17,500 रुपये तक का फायदा, स्टैंडर्ड डिडक्शन से लेकर स्लैब तक में ये बड़े बदलाव
रतलाम

आम बजट: नई कर प्रणाली में 17,500 रुपये तक का फायदा, स्टैंडर्ड डिडक्शन से लेकर स्लैब तक में ये बड़े बदलाव

EditorBy EditorJuly 23, 2024Updated:July 23, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
आम बजट: नई कर प्रणाली में 17,500 रुपये तक का फायदा, स्टैंडर्ड डिडक्शन से लेकर स्लैब तक में ये बड़े बदलाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

23जुलाई2024। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट 2024 पेश किया। इसी साल अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने वर्षों से लंबित बकाया प्रत्यक्ष कर की मांगों (डिमांड नोटिस) को वापस लेने का फैसला किया था। हालांकि टैक्स स्लैब में कोई बदलाव वित्त मंत्री ने नहीं किया था। इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने करदाताओं को लेकर बड़े एलान किए।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का 11वां पूर्ण बजट पेश किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण के दौरान टैक्सेशन से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव नहीं किया था, लेकिन इस बार उन्होंने कुछ अहम एलान किए हैं। वित्त मंत्री ने करीब चार करोड़ लोगों को टैक्स से जुड़े लाभ होने की बात कही है। इस बार अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार करों को सरल बनाने, करदाता सेवाओं में सुधार करने, कर निश्चितता प्रदान करने और मुकदमेबाजी कम करने के प्रयासों को जारी रखेगी।

नई कर प्रणाली के तहत टैक्स स्लैब में बदलाव का एलान

इस बार वित्त मंत्री ने नई कर प्रणाली में तीन से सात लाख रुपये तक 5% कर का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि तीन लाख रुपए तक की आमदनी पर करदाताओं को कोई टैक्स नहीं देना होगा। सात से दास लाख रुपये तक की आमदनी वालों के लिए 10% टैक्स का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री के अनुसार नए एलानों से चार करोड़ लोगों को नई कर प्रणाली में 17,500 रुपये तक का लाभ होगा। वित्त मंत्री ने पेंशनभोगियों के लिए पारिवारिक पेंशन पर कटौती 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया है। सरकार के इस फैसले से देश के वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा।

कितनी आमदनी वालों को कितना टैक्स देना होगा

3,00,000 तक : शून्य

3,00,001 से 7,00,000: 5%

7,00,001 से 10,00,000: 10%

10,00,001 से 12,00,000: 15%

12,00,001 से 15,00,000: 20%

15,00,000 से ऊपर: 30% (नई कर प्रणाली में)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि मध्यम और उच्च मध्यम वर्ग के लिए कुछ वित्तीय परिसंपत्तियों पर पूंजीगत लाभ छूट सीमा को बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये सालाना करने की योजना है। उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करते हुए वायदा एवं विकल्प प्रतिभूतियों के मामले में प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) 0.02 प्रतिशत और 0.1 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव किया। सीतारमण ने कहा कि शेयर पुनर्खरीद से होने वाली आय पर कर लगेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि कर विवाद कम करने के लिए सरकार विवाद से विश्वास योजना 2024 लाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। इसके तहत एक करोड़ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की आवासीय जरूरतों को पूरा किया जाएगा। सीतारमण ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 12 नये औद्योगिक पार्क विकसित किए जाने की भी घोषणा की।

वित्त मंत्री ने एंजल टैक्स हटाने का किया एलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को स्टार्टअप्स में सभी वर्ग के निवेशकों के लिए ‘एंजल’ कर (एंजल टैक्स) समाप्त करने की घोषणा की। अपने बजट भाषण में उन्होंने ई-कॉमर्स कंपनियों तथा दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ के संदर्भ में कुछ वित्तीय साधनों के लिए कर दरों में विभिन्न बदलावों की भी घोषणा की।

वित्त मंत्री ने कहा, “सबसे पहले, भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने और नवाचार का समर्थन करने के लिए मैं सभी वर्गों के निवेशकों के लिए तथाकथित एंजल कर को समाप्त करने का प्रस्ताव करती हूं।”

जानिए बजट भाषण में करों पर क्या बोलीं वित्त मंत्री

चैरिटी के मामलों में दो अलग-अलग व्यवस्थाओं की जगह एक कर छूट व्यवस्था होगी।

न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 75 कर दिया गया है।

विभिन्न भुगतान के लिए पांच फीसदी टीडीएस की जगह दो फीसदी टीडीएस की व्यवस्था होगा।

म्यूच्युअल फंड्स या यूटीआई के री-पर्चेस पर 20 फीसदी टीडीएस को वापस ले लिया गया है।

ईकॉमर्स ऑपरेटर्स के लिए टीडीएस को एक फीसदी से घटाकर 0.1 फीसदी कर दिया गया है।

टैक्स समाधान के लिए जन विश्वास-2.O पर काम जारी है

म्युचुअल फंड के रिपरचेज पर टीडीएस खत्म

शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स की दर 20%

इनकम टैक्स कानून की छह महीने में समीक्षा करेंगे

एंजेल टैक्स हटाया

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: किसानों का आरोप- सेजावता बंजली बायपास फोरलेन निर्माण का मुआवजा नहीं मिला, आज किया विरोध प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next Article आम बजट 2024: सोना, चांदी, कैंसर की दवा सस्ती, जानिए बजट में क्या हुआ महंगा-क्या सस्ता
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.