Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: अवैध कॉलोनियों को लेकर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने विधानसभा में उठाए सवाल, नगरीय विकास मंत्री ने कहा-कड़ी कार्रवाई के होंगे निर्देश जारी, जावरा विधायक डा. पांडे ने विधानसभा में सभापति के रूप में किया संचालन
रतलाम

रतलाम: अवैध कॉलोनियों को लेकर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने विधानसभा में उठाए सवाल, नगरीय विकास मंत्री ने कहा-कड़ी कार्रवाई के होंगे निर्देश जारी, जावरा विधायक डा. पांडे ने विधानसभा में सभापति के रूप में किया संचालन

EditorBy EditorJuly 4, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: अवैध कॉलोनियों को लेकर जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने विधानसभा में उठाए सवाल, नगरीय विकास मंत्री ने कहा-कड़ी कार्रवाई के होंगे निर्देश जारी, जावरा विधायक डा. पांडे ने विधानसभा में सभापति के रूप में किया संचालन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

जावरा-भोपाल,4 जुलाई(खबरबाबा.काम)। प्रदेश सरकार अवैध कालोनी काटने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी।रतलाम जिले में ऐसे मामलों में एफआईआर नही हुई या होने के बाद कोई कार्यवाही नही हुई उसकी जांच भोपाल से दल भेज कर कराई जाएगी।

उक्त बात प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय द्वारा विधानसभा में अवैध कालोनी के संबंध में उठाये प्रश्न पर जवाब देते हुए कही।डॉ पांडेय ने जिले की नगरीय निकायों में निरंतर काटी जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्यवाही एवं बंधक प्लाट बेचकर अधोसंरचना के कार्य को लेकर किये विभिन्न प्रश्नों के जवाब में मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि अवैध कालोनी के खिलाफ सरकार सख्त है और आगामी दिनों में कड़ी कार्यवाही के लिए नीति निर्देश जारी कर रही है।रतलाम जिले में यदि ऐसे दोषियों के खिलाफ एफआईआर नही हुई या हुई तो कोई कार्यवाही नही हुई तो भोपाल से एक जांच दल भेजा जाकर परीक्षण कराएंगे।

आपने आगे कहा कि बंधक प्लाट तो सुरक्षित रखे जाने की जिम्मेदारी प्रशासन की है,यदि ऐसे प्लाट नही रखे गए और बेच दिए गए उन के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।कालोनियों में विकास व अधोसरंचना के कार्य कराए जाने के लिए शासन कार्यवाही कर रहा है।जिले में बिना विकास अनुमति की अनाधिकृत 283 कालोनियां है जबकि विकास अनुमति प्राप्त अविकसित 93 कालोनियां है।

डॉ पांडेय ने अनाधिकृत कालोनियों में एलआईजी व ईडब्लूएस श्रेणी के प्रमाण पत्र नही बनाये जाने पर भी ध्यान आकर्षित किया।

विधायक डॉ पांडेय के अन्य प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि विगत पांच वर्षों में रतलाम जिले में लगभग 18 अरब 50 करोड़ से अधिक की लागत से 2327 कार्य स्वीकृत किये है,जिसमे नवीन विद्युत ग्रिड,नवीन ट्रांसफार्मर, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि जैसे कार्य किये गए।आपने आगे बताया कि विद्युत दुर्घटनाओं व व्यवधानों को कम करने के उद्देश्य से बीते पांच वर्षों में 3615 जर्जर व क्षतिग्रस्त विद्युत पोल बदले गए, इसके अलावा खराब विद्युत तारो को केबल में बदलने का 442 किमी का कार्य निरंतर किया जा रहा है। जावरा विधायक डॉ पांडेय ने जिले क्षतिग्रस्त व जर्जर हो रहे विश्राम गृह भवनों के नए भवन निर्माण की भी मांग की।जावरा विधानसभा क्षेत्र में जावरा ,पिपलौदा व ढोढर विश्राम गृह के भवनों के लिए कई समय से प्रयास किये जा रहे है।लोक निर्माण विभाग को इन्हें निर्माण की स्वीकृति दी जाना चाहिए।

विधानसभा में सभापति के रूप संचालन किया

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वरिष्ठ विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने सभापति के रूप में सदन का संचालन किया।बजट की चर्चा प्रारंभ हुई जो देर शाम तक चली ,जिसमे विधायक डॉ पांडेय ने सदन का सफल संचालन किया।डॉ पांडेय पूर्व में भी सभापति के रूप में विधानसभा का संचालन कर चुके है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप की घोषणा-मंत्री के रूप में मिलने वाले वेतन भत्तों का समर्पण किया
Next Article रतलाम: सुबह सैर पर निकले युवक के गले से सोने की चैन झपटने की कोशिश, दुपहिया सवार तीन बदमाशों ने किया प्रयास, गुलाब चक्कर के पास की घटना
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.