Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: मिलावटी दूध की आशंका में प्रशासन की टीम ने मारा प्लांट पर छापा, कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे, सैंपल कलेक्ट किए गए, रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

By EditorJuly 21, 2024 रतलाम No Comments3 Mins Read

 

रतलाम,21जुलाई(खबरबाबा.काम)। मिलावटी दूध बनाने की आशंका में रविवार सुबह कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अनिल भाना के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने शहर के पास स्थित डेलनपुर के एक दूध प्लांट पर छापामार कार्रवाई करते हुए अपनी जांच की। कलेक्टर राजेश बाथम स्वयं प्लांट पर पहुंचे और निरीक्षण किया। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने दूध एवं वहां मिली अन्य सामग्री के सैंपल एकत्रित किए हैं। शहर में ऐसा पहली बार है जब मिलावटी दूध की आशंका में इस तरह की छापा मार करवाई गई है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद दूध में मिलावट को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी और प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा।

 

कलेक्टर राजेश बाथम को सूचना मिली थी कि डेलनपुर में बालाजी टाउनशिप के पीछे स्थित एक दुग्ध प्लांट में मिलावटी दूध तैयार किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अनिल भाना, सीएसपी अभिनव वारंगे, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी राजेंद्र वर्मा, तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम संयुक्त रूप से डेलनपुर स्थित दुग्ध प्लांट पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान टीम को यहां से कुछ थैलों से पाउडर और कास्टिक सोडा के खाली पैकेट भी मिले हैं। इनके संबंध में प्लांट के संचालक राहुल पाटीदार का कहना था कि कास्टिक सोडा के जो खाली पैकेट मिले हैं वह मशीनों की सफाई के लिए थे।

कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे

दुग्ध प्लांट पर कार्रवाई के दौरान कलेक्टर राजेश बाथम भी मौके पर पहुंचे और पूरे प्लांट का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने सभी मशीनों को देखा और दुग्ध तैयार करने की प्रक्रिया को भी समझा। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों ने प्लांट में तैयार हुए दूध के साथ ही वहां मिली अन्य सामग्रियों के सैंपल एकत्रित किए हैं। सिंपल की रिपोर्ट दो से तीन दिन में आने की संभावना जताई जा रही है।

गुजरात एवं अन्य जिलों में सप्लाई होता है दूध

बताया जा रहा है कि प्लांट से बड़ी मात्रा में दूध गुजरात एवं अन्य जिलों के साथ एक नामी ब्रांड को भी बेचा जाता है।

जनहित के मुद्दे के बाद जन स्वास्थ्य के मुद्दे पर ध्यान

रतलाम शहर में यह पहला मौका है जब प्रशासन द्वारा किसी दुग्ध प्लांट पर इस तरह की छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। अभी तक नाम मात्र की औपचारिकता पूरी करते हुए कुछ दुकानों से सैंपल एकत्रित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाती थी। वहीं अधिकांश कार्रवाई में सैंपल रिपोर्ट के बारे में भी पता नहीं चल पाता है।

कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा कुछ दिनों पूर्व जहां सूचना मिलने पर जनहित के दृष्टिगत शहर के एक बड़े स्कूल पर छापामार कार्रवाई को ना सिर्फ अंजाम दिया गया ,बल्कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आर्थिक दंड लगाते हुए मान्यता समाप्त करने के लिए शासन को पत्र भी भेजा गया था। अब कलेक्टर राजेश बाथम द्वारा जन स्वास्थ्य के मुद्दे को ध्यान रखते हुए सूचना मिलने पर मिलावटी दूध की आशंका में आज यह कार्रवाई की गई है।

इनका कहना है

कलेक्टर महोदय को मिलावटी दूध को लेकर सूचना मिली थी, जिसके बाद उनके निर्देश पर आज प्रशासन की टीम ने डेलनपुर स्थित दूध प्लांट पर जांच की कार्रवाई की है। मौके से कुछ पाउडर जैसा पदार्थ भी मिला है। दूध एवं अन्य सामग्री की सैंपल लिए गए हैं। जांच में सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। एक-दो दिन में रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-अनिल भाना, एसडीएम, रतलाम शहर

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.