Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार है देवतुल्य कार्यकर्ता-जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,भाजपा दीनदयाल, सूरजमल जैन एवं अंबेडकर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न
रतलाम

भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार है देवतुल्य कार्यकर्ता-जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,भाजपा दीनदयाल, सूरजमल जैन एवं अंबेडकर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न

EditorBy EditorJuly 15, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार है देवतुल्य कार्यकर्ता-जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,भाजपा दीनदयाल, सूरजमल जैन एवं अंबेडकर मंडल की कामकाजी बैठक सम्पन्न
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,15जुलाई(खबरबाबा.काम)। भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रविवार को शहर विधानसभा क्षेत्र में दीनदयाल मंडल, सूरजमल जैन मंडल और अंबेडकर मंडल की बैठके आयोजित हुई। मंडल प्रभारियों की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने मार्गदर्शन दिया।

उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के शिल्पकार देवतुल्य कार्यकर्ता रहे है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा ने लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। आगामी दिनों में भाजपा शक्ति केन्द्र सम्मेलन का आयोजन कर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि पार्टी आगामी दिनों में पौधारोपण सहित कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इनमें सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक शिरकत करे। राजनीतिक पार्टियां केवल चुनाव में ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को याद करती रही है, लेकिन भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। विधानसभा चुनाव के बाद रतलाम में ऐसा आयोजन हुआ था और लोकसभा चुनाव के बाद अब हर जिले में ऐसे आयोजन कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मोदीजी ने देश का नाम रौशन किया:- मनोज शर्मा

दीनदयाल मंडल की बैठक पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी की अध्यक्षता मे हुई। इसमें मंडल प्रभारी जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का नाम रोशन किया है, इसलिए उनके नेतृत्व मे लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। तीन बार निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकार्ड मोदी जी के नाम हुआ है। हमें मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक ले जाना है।

श्री शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई तक शक्ति केन्द्र सम्मेलन होगे। इनमे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव एवं 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनेगा। 28 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा। प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण अभियान के तहत् 100 पौधे रोपित करने का लक्ष्य भी कार्यकर्ता को पूर्ण करना है। जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने समर्पण निधि अभियान की जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक निधि एकत्रित करने का आव्हान् किया।

मंडल अध्यक्ष श्री सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि चुनावी जीत मे मंडल का ऐतिहासिक योगदान रहा है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक मे इस बार मंडल अध्यक्षों को आमंत्रित कर भाजपा ने जो सम्मान दिया है, वह गौरवपूर्ण है। पार्टी आगामी दिनों मे भी जो कार्य सौपेगी उसे पूरा करेगे। बैठक मे जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी एवं सह प्रभारी निलेश बाफना, सह कार्यालय मंत्री राकेश  नागर मंचासीन रहे। संचालन मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटी ने माना।

इसी तरह भाजपा कार्यालय मे सूरजमल जैन मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। इसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, जिला भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार मंचासिन रहे। बैठक के दौरान गजेन्द्र पडियार को आजीवन सहयोग निधि प्रभारी एवं स्नेहिल उपाध्याय को एक पेड़ मॉ के नाम अभियान का प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी ने किया। आभार मंडल महामंत्री पीरूलाल सोनावचा ने माना।

कार्यकर्ताओं की ताकत परिणाम लाती है:- जयवंत कोठारी

अम्बेडकर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद यादव की अध्यक्षता मे सागर गेस्ट हाउस गांधी नगर मे सम्पन्न हुई।

इसमें मंडल प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत हमेशा परिणाम लाती है। चुनाव मे इसी ताकत ने लगातार ऐतिहासिक जीत दिलाई है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर आभार जताने वाली पहली पार्टी है। उन्होने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्हे सफल बनाने का आव्हान् किया।

जिला मंत्री सोना शर्मा ने बैठक मे कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व मे लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनना हर कार्यकर्ता के लिए गौरव की बात है। उन्होंने महिलाओं से राजनैतिक क्षेत्र मे सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। मंडल अध्यक्ष श्री यादव ने स्वागत भाषण दिया। एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, पार्षद शक्ति सिंह राठौर, धीरज कुवंर एवं अजा मोर्चा प्रदेश सदस्य राहुल निन्दाने मंचासीन रहे।

संचालन मंडल महामंत्री सुभेन्द्र सिंह ने किया आभार लोकेश  जायसवाल ने माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने महापौर प्रह्लाद पटेल की कुशलक्षेम पूछी,शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाए दी
Next Article रतलाम: हाईवे गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, चोरी करने वाले 04 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, जिस वेयरहाउस में काम करते थे वहीं साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम
Editor

Related Posts

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के विद्यार्थियों के लिए…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)।माणकचौक थाना पुलिस ने नकली सोना-चांदी के आभूषण असली बताकर…

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.