Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नल जल योजना के पाइप चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 27 लाख से अधिक के पाइप राजस्थान से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य आरोपियों की तलाश
रतलाम

रतलाम: नल जल योजना के पाइप चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 27 लाख से अधिक के पाइप राजस्थान से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य आरोपियों की तलाश

EditorBy EditorAugust 14, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नल जल योजना के पाइप चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 27 लाख से अधिक के पाइप राजस्थान से बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य आरोपियों की तलाश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,14 अगस्त(खबरबाबा.काम)। आलोट से नल जल योजना के करीब 30 लाख रुपए से अधिक के पाइप चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी हुए पाइप में से 27 लाख रुपए के पाइप बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी राहुल लोढा ने फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है।

एसपी राहुल लोढा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा एवं एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी भी मौजूद रही।

6 अगस्त को आलोट क्षेत्र में नल जल योजना का कार्य देख रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल पिता गोवर्धन दास बैरागी ने आलोट थाने पहुंचकर नल जल योजना के 231 डीआई पाइप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चोरी गए पाइप की कुल कीमत 30 लाख रुपए के लगभग है।

एसपी राहुल लोढा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी राकेश खाखा एवं आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया।

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चलाने वाले अकील नामक व्यक्ति से पूछताछ की। अकील ने पुलिस को बताया कि बजरंग नाम का व्यक्ति ट्रक लेकर मौके पर गया था और जीवन सिंह सोंधिया निवासी पाल नगरा द्वारा हाइड्रा के माध्यम से पाइप भरे गए थे। पुलिस ने जानकारी मिलने पर जिस ट्रक से पाइप ले गए थे उसके ड्राइवर आयुवानसिंह उर्फ कुलदीप सिंह 24 साल निवासी डीडवाना राजस्थान को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त किया गया। ट्रक ड्राइवर से पूछताछ से मिली जानकारी के बाद आलोट पुलिस ने राजस्थान के कोटा के पास मंडाना एवं दोसा जिले के महवा से 41 बड़े और 135 छोटे पाइप बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जीवनसिंह, चालक बजरंग और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

चार आरोपियों की तलाश

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि पूरे मामले के मास्टरमाइंड हरिराम पिता पूरणमल निवासी छोटी सीकर राजस्थान और उसका भाई विकास पिता पूरणमल है। यह दोनों पूर्व में नल जल योजना में काम करते थे। इन्होंने पाइप चोरी करने के लिए जीवन सिंह, कुलदीप और बजरंग से संपर्क किया था। पाइप चोरी करने के बाद चोरी के पाइप राजस्थान में मुकेश पिता नेमाराम जाट और सुरेश पिता त्रिलोचन जाट के यार्ड में रख दिए थे। यह दोनों ठेकेदार हैं। पुलिस ने इन चारों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। एसपी ने चारों की गिरफ्तारी पर 5-5 हज़ार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पूरे मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी, टीआई संतोष चौरसिया, एसआई मनोज पाटीदार, कुलदीप डाबी, एएसआई अशोक चौहान, प्रधान आरक्षक अमित भावसार, आरक्षक अभिनंदन, अंकित, राजेश चौधरी, रौनक पोरवाल, बाबूलाल, साइबर टीम के एसआई अमित शर्मा, आरक्षण विपुल भावसार की मुख्य भूमिका रही।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की कार्रवाई- कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी जावरा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
Next Article रतलाम: अखंड भारत संकल्प दिवस पर तिरंगा वाहन रैली आज, हिंदू जागरण मंच करेगा आयोजन
Editor

Related Posts

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.