Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जावरा के सर्राफा व्यापारी के यहां हुई 5 करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश,10 लाख का माल बरामद-पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर हुआ था जानलेवा हमला, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर अपराध दर्ज
रतलाम

रतलाम: जावरा के सर्राफा व्यापारी के यहां हुई 5 करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश,10 लाख का माल बरामद-पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर हुआ था जानलेवा हमला, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर अपराध दर्ज

EditorBy EditorAugust 10, 2024Updated:August 10, 2024No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जावरा के सर्राफा व्यापारी के यहां हुई 5 करोड़ की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच की तलाश,10 लाख का माल बरामद-पकड़ने गई पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर हुआ था जानलेवा हमला, आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर अपराध दर्ज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,10अगस्त(खबरबाबा.काम)। जावरा के सर्राफा व्यापारी के यहां करीब 1 वर्ष पूर्व हुई 5 करोड़ से अधिक की चोरी के मामले का आखिरकार रतलाम पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किया 10 लाख रुपए का माल बरामद किया है। पांच और आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है, जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। इस मामले में पूर्व में आरोपियों को गिरफ्तार करने उनके गांव पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी और उनके साथी जानलेवा हमला भी कर चुके हैं।

शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर एएसपी राकेश खाखा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो एवं रतलाम सीएसपी अभिनव वारंगे भी मौजूद रहे।

एएसपी श्री खाखा ने बताया कि 16 सितम्बर 2023 को जावरा निवासी सर्राफा व्यापारी प्रकाशचंद कोठारी ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश रात्रि 01 बजे से 05 बजे के बीच पीछे की तरफ से घर के किचन की खिडकी तोडकर दुकान में घुसे और सोने- चांदी के जेवरात व नगदी सहित करीबन पांच करोड रुपये का सामान चुराकर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर धारा 457,380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। एसपी राहुल लोढा के निर्देश पर मामले की जांच शुरू हुई।कई लोगो से पूछताछ भी की गई। पुलिस जांच में चोरी के इस मामले में गुना के पारदी गैंग का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले रेकी की, इसके बाद कार से जावरा जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आशंका है कि जावरा का कोई लोकल व्यक्ति भी इनके साथ शामिल हो सकता है।पूछताछ और जांच में पूरे मामले का खुलासा होने एवं और आरोपी बढने की संभावना है।

पुलिस टीम पर फायरिंग कर हुआ था जानलेवा हमला

चोरी के इस बड़े मामले में गुना के पारदी गैंग का नाम सामने आने के बाद एसपी राहुल लोढ़ा के निर्देश पर एएसपी राकेश खाखा के नेतृत्व में रतलाम की एक पुलिस टीम गुना पहुंची थी। पुलिस ने यहां आरोपियों के गांव धरनावदा में जाकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर फायरिंग भी की थी। रतलाम की पुलिस टीम कई दिनों तक गांव के बाहर डेरा डालकर भी बैठी रही थी।इसके बाद कई बार गुना में पारदी गैंग के सदस्यों को हिरासत में लिया था और जानकारी जुटाई थी।

995 सीसीटीवी कैमरे को चेक कर पता लगाया गैंग का मूवमेंट और एकत्रित किए साक्ष्य

एसपी राहुल लोढा द्वारा सीएसपी जावरा दुर्गेश आर्मो व तत्कालिन थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश जेजुरकर व वर्तमान थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन को घटना के हर पहलु पर जांच करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने 995 सीसीटीवी कैमरे चेक कर सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी संसाधनो की सहायता से चोरी करने वाले आरोपीयो को ट्रेस किया। इसके बाद पूर्व में आरोपी गौरव रघुवंशी पिता बुंदेलसिंह रघुवंशी उम्र 24 साल नि. ग्राम पिपरीया थाना गुना केन्ट जिला गुना को गिरफ्तार कर जाकर जेल भेजा गया जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा मे जावरा जेल मे निरुद्ध है।

पुलिस के अनुसार घटना करने वाले आरोपी गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल निवासी नई कनेरी (खेजरा चक) थाना धरनावदा जिला गुना को गुना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर न्यायालय जावरा से प्रोडक्शन वारंट द्वारा आरोपी को तलब करने पर आरोपी गंगु उर्फ गंगाराम को 3 अगस्त को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस रिमाण्ड लिया गया।

पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा

पुलिस के अनुसार आरोपी से पुछताछ में उसने 1.गौरव रघुवंशी पिता बुंदेलसिंह रघुवंशी उम्र 24 साल नि. ग्राम पिपरीया थाना गुन्ना केन्ट जिला गुना 2. गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल निवासी नई कनेरी (खेजरा चक) थाना धरनावदा जि.गुना 3. कालिया उर्फ कालिचरण उर्फ हरिसिंह पिता सागरमल पारदी निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा 4. पवन पिता बापुडा निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा 5. रारी पिता जगन्नाथ उर्फ जगन पारदी नि. बिलाखेडी 6. देवा पिता राधेश्याम पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा 7. रामपुजन पिता हटेसिंह पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा 8. राहुल पिता नाथुडा पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा 9. के साथ कार से गुना से आकर फरियादी की दुकान में चोरी करना बताया। उक्त आरोपीयो मे से देवा पिता राधेश्याम पारदी की मृत्यु हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी गंगु ने उसके हिस्से में आया चोरी का सामान देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी 59 साल निवासी गुना थाना सिटी कोतवाली जिला गुना को बेचना बताया। इस पर पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र सोनी को गिरफ्तार किया तथा आरोपी गंगु उर्फ गंगाराम से चोरी का मश्रुका 10.99 ग्राम सोने के आभुषण कीमती 78,029 रुपये व चांदी के जेवरात कुल वजन 1018.5 ग्राम कुल कीमती करीबन 80,000 रुपये के तथा आरोपी देवेन्द्र सोनी से सोने के आभुषण 59.96 ग्राम कुल किमती करीबन 4,20,097 रुपये के तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी 4 किलो 31 ग्राम कुल कीमती करीबन 3,20,138 रुपये के इस प्रकार सोने के आभुषण कुल वजनी करीबन 71 ग्राम कीमती करीबन 4,98,126 रुपये के तथा चांदी के आभुषण कुल वजनी करीबन 05 किलो कुल कीमती 4,00,138 रुपये के जप्त किये गये। इस प्रकार कुल करीबन 09 लाख रुपये के चांदी व सोने के आभुषण जप्त किये गये। अन्य फरार आरोपीयो को गिरफ्तारी एवं उनके हिस्से मे आये सोने चांदी के आभूषणो की जप्ती होना शेष है। फरार आरोपीयो के विरुद्ध 15 से अधिक हत्या लूट, डकैती, नकबजनी जैसी गम्भीर धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी

1. गौरव रघुवंशी पिता बुंदेलसिंह रघुवंशी उम्र 24 साल नि. ग्राम पिपरीया थाना गुना केन्ट जिला गुना

2. गंगु उर्फ गंगाराम पिता बापुडा पारदी उम्र 30 साल निवासी नई कनेरी (खेजरा चक) थाना धरनावदा जिला गुना

3 देवेन्द्र सोनी पिता टीकाराम सोनी उम्र-59 साल निवासी संतोषी माता मंदिर के पास वार्ड नं.-15 गुना थाना सिटी कोतवाली जिला गुना

फरार आरोपी

1.कालिया उर्फ कालिचरण उर्फ हरिसिंह पिता सागरमल पारदी निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा

2.पवन पिता बापुडा निवासी खेजरा चक थाना धरनावदा

3.मुरारी पिता जगन्नाथ उर्फ जगन पारदी नि. बिलाखेडी

4.रामपुजन पिता हटेसिंह पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा

5.राहुल पिता नाथुडा पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा

6.देवा पिता राधेश्याम पारदी निवासी खेजडा चक थाना धरनावदा (मृत्यु हो चुकी है)

इनकी रही सराहनीय भुमिका

निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि. रघुवीर जोशी, उनि प्रतापसिंह भदौरिया, उनि, रामनारायणसिह, सउनि दशरथ माली, प्रआर. जाकिर खान, प्रआर अजय दुबे, प्रआर प्रदंग सातपुते, प्रआर नवीन मैसी, आरक्षक नितिन सक्सेना, राजेश पवार, राधेश्याम चौहान, रामप्रसाद मीणा, यशवन्त जाट, ललीत जगावत, लक्ष्मण नागदा, अभय चौहान, जीवन विश्वकर्मा, सोनपाल दीपक यादव, मोहित नोगिया, देवेन्द्र शर्मा, आकाश परिहार तरुण पोकरवाल, सवाराम पवार, दीपराजसिंह तथा सायबर सेल रतलाम के उनि अमित शर्मा, प्रआर मनमोहन शर्मा, आरक्षक विपुल भावसार की सराहनीय भूमिका रही है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: 3500 रुपए के लिए दोस्तों के साथ मिलकर कर दी प्रेमिका की हत्या, शरीर पर पहने आभूषण भी लूट लिए, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article रतलाम: पं. डाॅ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, बंजली में मनाई गई चरक जयंती, क्विज, रंगोली, भाषण, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
Editor

Related Posts

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.