रतलाम,21सितंबर(खबरबाबा.काम)। स्व. विष्णुप्रसाद भाग्यवानी की स्मृति में 22 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिर्फ न्यूनतम पंजीयन शुल्क पर विभिन्न बीमारियों का परीक्षण और इलाज किया जाएगा। परीक्षण और इलाज वडोदरा के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे।
यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक भारतीय सिंधु सभा (मप्र) के प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शहीद हेमू कालानी पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट एवं संत कंवरराम युवा मंच द्वारा किया जा रहा है। शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक विरियाखेड़ी स्थित गुरु नानक भवन में आयोजित होगा।
करमचंदानी ने बताया शिविर के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए कुणाल भाग्यवानी से 7999590476 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जांच व उपचार के लिए अपाइंटमेंट हेतु 9754416660 एवं 74860112525 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर का लाभ लेने के लिए 100 रुपए पंजीयन शुल्क देना होगा। पंजीयन कॉलेज रोड स्थित श्री राम केमिस्ट (मो. 9425355272), डालूमोदी बाजार स्थित श्री राम मेडिकल स्टोर (मो. 9131350692), कस्तूरबानगर स्थित किशन केमिस्ट (मो. 9926836800) एवं स्टेशन रोड पर पुष्पा वाधवा मेडिकल (मो. 9424884686) पर अपाइंटमेंट लिया जा सकता है।
