
रतलाम,21सितम्बर(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार द्वारा आज धामनोद चौकी का निरीक्षण किया गया। एसपी ने जनसंवाद कर समस्याएं सुनी और जनता से सुझाव लिए। निराकरण के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए गए।
एसपी अमित कुमार द्वारा प्रतिदिन एक थाना और एक चौकी का निरीक्षण कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनता से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में आज एसपी द्वारा सैलाना अनुभाग की धामनोद चौकी क्षेत्र का भ्रमण किया गया।
सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा धामनोद चौकी पहुंचकर निरिक्षण किया तथा चौकी क्षेत्र के अपराध एवम कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। चौकी की हवालात, मलखाना, अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया। चौकी स्टाफ से परिचय प्राप्त कर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल एवम चौकी प्रभारी उनि पंकज राजपूत के साथ ग्राम धामनोद के नागरिकों से जनसंवाद किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याएं सुनी एवम लोगो से सुझाव लिए। इस दौरान ग्राम के मुकेश चौधरी पार्षद धामनोद द्वारा नगर में कैमरे लगाने का सुझाव दिया। मनीष पोरवाल द्वारा क्षेत्र के लोगो को सायबर धोखाधडी के संबंध में जागरूक करने हेतु प्रयास करने का सुझाव दिया। डा दिनेश राव द्वारा डीपी से ऑयल चोरी की समस्या से अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनता की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
