Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भाजपा के सदस्यता अभियान मे मध्यप्रदेश को देश मे अव्वल बनाना है:- प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा
रतलाम

भाजपा के सदस्यता अभियान मे मध्यप्रदेश को देश मे अव्वल बनाना है:- प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा

EditorBy EditorSeptember 15, 2024Updated:September 15, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
भाजपा के सदस्यता अभियान मे मध्यप्रदेश को देश मे अव्वल बनाना है:- प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

संगठन पर्व को लेकर सैलाना और रतलाम मे आयोजित कार्यक्रमों मे हुए शामिल

रतलाम, 15 सितंबर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा शनिवार को संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान को गति देने हेतु रतलाम पहुंचे। उन्होंने सैलाना और रतलाम शहर में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मध्य प्रदेश को देश में सदस्यता अभियान की उपलब्धि में अव्वल बनाए।

जिले मे अपने दौरे की शुरुआत सैलाना के औसीन परिसर मे आयोजित कार्यकर्ता बैठक की। इसमें मंडल पदाधिकारी शक्ति केन्द्र प्रभारी एवं संयोजक तथा बूथ अध्यक्षों से संवाद किया। इसके बाद वे रतलाम में जिला भाजपा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों,  व्यापारियों, चिकित्सकों, अभिभाषकों एवं सीए से रूबरू हुए।

उन्होंने अतिथि गार्डन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम मे युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाकर उनका उत्साह वर्धन  किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप,संभाग प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला महामंत्री संगीता चारेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, कानसिंह चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 मध्य प्रदेश में नम्बर 1 पर आ सकता है, सैलाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सैलाना में कहा कि संगठन पर्व अन्य पर्वों के तरह है। इसे उत्साह एवं उल्लास से मनाते हुए भाजपा की सदस्यता कराये। मंडल अध्यक्ष योजनाबद्ध काम करें। सैलाना क्षेत्र का लक्ष्य 64 हजार का है, जिसे सबको मिलकर पूरा करना है। कार्यकर्ता जब काम करता है, तो छिंदवाडा जैसा गढ़ टूटता है और इतिहास बनता है। सैलाना मे कार्यकर्ता की मेहनत अगले चुनाव मे विधायक भी भाजपा का बनाएगी। कार्यकर्ता संकल्पित हो तो सैलाना मध्य प्रदेश में नम्बर 1 पर आ सकता है। श्री शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए, भाजपा के सदस्यता अभियान का महत्व भी बताया।

भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी सोच वाली पार्टी

रतलाम के रूद्र पैलेस मे प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि भाजपा सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी होकर आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी नेतृत्व मे भाजपा सरकार मे अंत्योदय के कार्यो के साथ-साथ धारा 370, और तीन तलाक समाप्त कर हर वर्ग का कल्याण किया है। मध्य प्रदेश भी  विकसित राज्य के रूप मे पहचाना जा रहा है, भाजपा का सदस्य बनकर सब उसे मजबूत करे। श्री शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने मे जन-जन का सहयोग आवश्यक है। इसलिए हर वर्ग भाजपा से जुड़े और सदस्यता अभियान को सफल बनाए।

संभाग प्रभारी जीतू जिराती ने इससे पूर्व कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान का पिछला रिकार्ड 18 करोड़ का है। संगठन पर्व के माध्यम से इसे 28 करोड़ पार करेगे।

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि मध्य प्रदेश कि सभी 29 लोकसभा सीटें जीत कर जो भाजपा ने रिकार्ड बनाया है, इसे कोई तोड़ नही सकेगा। सबके सहयोग से देश मे तीसरी बार लगातार गैर कांग्रेसी सरकार मोदी जी नेतृत्व मे बनी है। सदस्यता अभियान के माध्यम से सभी भाजपा से जुडकर देश को सशक्त बनाए।

देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका

रतलाम के अतिथि गार्डन में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि देश के विकास में  युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई| इस दौरान युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, जिला मंत्री शुभम चौहान, राहुल जाधव, संजय पांचाल, सत्यदीप राजावत, प्रतीक विजयवर्गीय, मंडल अध्यक्ष राहुल राका, आयुष पडियार, जयस जाजोरिया, चिराग असरानी, दीप सिंह देवड़ा, आशीष धाकड, धर्मराज पाटीदार आदि उपस्थित रहे|

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: हर राज्य और हर जिले में खुलेगी शहीद भगत सिंह सेवादल एनजीओ की ब्रांच
Next Article रतलाम: अनंत चतुर्दशी पर निकलेगी झिलमिलाती झांकी, शस्त्रकला के अद्भुत करतबो के साथ निकलेंगे जवाहर व्यायाम शाला के सैकड़ों पहलवान
Editor

Related Posts

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026

रतलाम: श्री मणिभद्र वीर का महापूजन, हवन और 56 भोग अनुष्ठान संपन्न,देश की समृद्धि, जनस्वास्थ्य, शांति और सुरक्षा की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.