Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की एक और कार्यवाही-आलोट और जावरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अफीम के साथ 70 किलो से ज्यादा डोडाचूरा बरामद

By EditorOctober 26, 2024Updated:October 26, 2024 रतलाम No Comments3 Mins Read

रतलाम: नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की एक और कार्यवाही-आलोट और जावरा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, अफीम के साथ 70 किलो से ज्यादा डोडाचूरा बरामद

रतलाम,26 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के खिलाफ जिले भर में चलाए जा रहे अभियान में जावरा और आलोट पुलिस ने बडी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों से 70 किलो से ज्यादा अवैध डोडाचूरा और साढे चार सौ ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त की जा रही एक कार और एक मोटर साइकिल भी जब्त की है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के जावरा थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम को मुखबिर से इस आशय की सूचना मिली थी कि एक बिना नम्बर की काले रंग की केटीएम बाइक से नशे का एक कारोबारी हरियाखेडा के पास से निकलने वाले निर्माणाधीन बायपास रोड से बरगढ फन्टा होते हुए उमठ पालिया की ओर जाने वाला है। उसके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ है।

सूचना के आधार पर थाने की विशेष टीम ने फौरन मुखबिर के बताए हुए स्थान पर घेराबन्दी की। कुछ ही देर में कालेरंग की बिना नम्बर वाली केटीएम बाइक पर आता हआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से करीब तीस हजार रु. कीमत का 450 ग्राम अवैध अफीम और 20 किलो दो सौ ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम असलम पिता उस्मान खां मेव नि.उमठपालिया बताया। पुलिस ने अवैध अफीम और डोडाचूरा के साथ तस्करी में प्रयुक्त की जा रही बाइक को भी जब्त किया है।

आरोपी असलम को न्यायालय के समक्ष पेश कर उसका पुलिस रिमाण्ड लिया गया है,जिससे कि उक्त मादक पदार्थों से जुडे अन्य आरोपियों को तलाश किया जा सके।

उधर आलोट पुलिस ने भी एक आरोपी के कब्जे से 51 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। आलोट पुलिस सूत्रों के मुताबिक आलोट थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा का परिवहन किया जाना है। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने कच्चे रास्ते पर रेलवे पटरी के पास से जा रही सफेद रंग की कार को रोका। कार की तलाशी लेने पर उसमे प्लस्टिक के तीन बोरों में भर कर रखा गया एक लाख रु.मूल्य का कुल 51 किलो 480 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम भमरसिंह पिता गिरधारी डामोर 30 निवासी थाना राजोद जिला धार बताया। पुलिस ने आरोपी भमरसिंह को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए अवैध डोडाचूरा और करीब साढे चार लाख रु. मूल्य की कार भी जब्त कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके उसका पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। पुलिस आरोपी से पुछताछ में जुटी है कि वह उक्त डोडाचूरा कहां से लाया और किसे देने वाला था?

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पुलिस को मिली इस सफलता में आलोट पुलिस थाने के निरीक्षक शंकर सिंह चौहान, सउनि अशोक चौहान, आर 549 राजेश चौधरी, आर 400 अभिनंदन, आर 241 अंकित काला प्र आर 26 कमलेश भंडारी, आर 604 कमल सिंह, आर 675 थॉमस भाभर और सैनिक 1088 शाहरुख का सराहनीय योगदान रहा।
जबकि जावरा में हुई जब्ती में औद्योगिक क्षेत्र जावरा थाने के निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, उनि. राकेश मेहरा, उनि. आर.एस. सिसोदिया , सउनि जसराज चन्देल, प्र.आर. 52 संजय आंजना, प्र.आर. 786 विष्णु चन्द्रावत, प्र.आर. 482 महेन्द्र चौहान, प्र.आर. 78 हेमन्त लिम्बोदिया, आर. 252 मनोहर गायरी , आर. 517 दीपराज सिंह, आर. 683 रविन्द्र राठौर, आर. 144 योगेश राठौर, आर. 457 चेतन राठौर, आर. 109 रवि पाटीदार आदि की सराहनीय भूमिका रही।
Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.