Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम पुलिस के लिए चुनौती बन रहा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे….जिले में तस्करी से लेकर अपराधी भागने और अवैध कारोबार के लिए कर रहे उपयोग- पुलिस भी हो रही हाईटैक, जल्द ही चैकिंग और सुरक्षा के लिए दिख सकते हैं कई उपाय
रतलाम

रतलाम पुलिस के लिए चुनौती बन रहा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे….जिले में तस्करी से लेकर अपराधी भागने और अवैध कारोबार के लिए कर रहे उपयोग- पुलिस भी हो रही हाईटैक, जल्द ही चैकिंग और सुरक्षा के लिए दिख सकते हैं कई उपाय

EditorBy EditorOctober 7, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम पुलिस के लिए चुनौती बन रहा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे….जिले में तस्करी से लेकर अपराधी भागने और अवैध कारोबार के लिए कर रहे उपयोग- पुलिस भी हो रही हाईटैक, जल्द ही चैकिंग और सुरक्षा के लिए दिख सकते हैं कई उपाय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम पुलिस के लिए चुनौती बन रहा दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे….जिले में तस्करी से लेकर अपराधी भागने और अवैध कारोबार के लिए कर रहे उपयोग- पुलिस भी हो रही हाईटैक, जल्द ही चैकिंग और सुरक्षा के लिए दिख सकते हैं कई उपाय

रतलाम,7अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे आम लोगों के लिए सुविधा बन रहा है, लेकिन पुलिस के लिए चुनौती भी। हाल के दिनों में एक नई और चिंताजनक समस्या सामने आ रही है। अपराधी, विशेषकर तस्कर, 8 लेन एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल करते हुए अपने अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। यह समस्या न केवल स्थानीय पुलिस के लिए चुनौती बन गई है, बल्कि इससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। तेज गति और सीमित चैकिंग तस्करों के लिए भागने को सुरक्षित विकल्प दे रहे हैं।
दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे मध्यप्रदेश में करीब 244 किमी में फैला हुआ है। राजस्थान के झालावाड़ से मंदसौर के समीप गरोठ एंट्री पोइंट से रतलाम होता हुआ ­झाबुआ जिले के थांदला में इंट्री पोइंट से गुजरात जा रहा है। रतलाम जिले में धामनोद, नामली और भूतेड़ा के समीप एंट्री-एक्जिट पोइंट हैं। रतलाम जिले में मादक पदार्थों, अवैध हथियारों, अवैध शराब और अन्य तस्करी की गतिविधियां होती रहती हैँ।
जिले के जावरा क्षेत्र समेत पड़ोसी जिले मंदसौर, नीमच में अफीम की खेती और डोडाचुरा का परिवहन बड़ा कारण है ही। इसके साथ ही राजस्थान और गुजरात से जुड़ाव और दिल्ली-मुंबई तक पंहुच। सभी रतलाम को आम लोगों के साथ ही अपराधियों के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं।  पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में पुलिस ने कई ऐसे मामले दर्ज किए हैं, जहां तस्करों ने तेज गति से एक्सप्रेसवे का उपयोग करते हुए पुलिस की नाकाबंदी को चकमा दिया।

पूर्व एसपी ने लिखा था पत्र

तेजी से बढ़ती इस समस्या को लेकर पूर्व एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक पत्र भी लिखा था। इसमें उन्होंने जिले में एक्सप्रेस वे पर इस तरह की गतिविधियां प्रकाश में आने पर करीब 6 पुलिस चौकी खोलने का प्रस्ताव भी दिया था। इसमें बताया गया था कि फिलहाल एक्सप्रेस वे पर सीमित टोल हैं तथा निर्माण पूर्ण न होने के कारण वाहनों की आवाजाही भी कम रहती है। ऐसे में तेज गति से भागते अपराधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस चौकियां खोली जानी चाहिए ताकि शंका होन पर वाहनों को गति अवरोधित करते हुए पकड़ा जा सके।

तस्करों ने बदला पैटर्न

सूत्रों की मानें तो तस्कर अब अधिक संगठित और योजनाबद्ध तरीके से ज्यादा काम कर रहे हैं। एक्सप्रेस- वे की सुविधा का लाभ उठाते हुए, वे सामान को तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे हैं। कई तस्कर तो ऐसे वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो दिखने में सामान्य हैं, यहां तक कि कार, जीप में महिलाएं, बच्चे भी बैठे होते हैं। इससे वे यात्रा कर रहे सामान्य परिवार की तरह प्रतीत होते हैं, उन्हें टोल नाके पर या पुलिस को शंका भी नहीं होती।

पुलिस ने कुछ मामलों की तस्दीक में यह भी पाया है कि तस्कर अक्सर रात के समय अपने कार्य को अंजाम देते हैं, जब सड़कों कम भीड़भाड़ वाली होती हैं। इसके अलावा, उन्हें पता है कि एक्सप्रेसवे पर टोल के अलावा चैकिंग नहीं होती इस कारण पुलिस की नाकाबंदी से बचने में आसानी होती है।

पुलिस भी हो रही हाईटैक

बढ़ती समस्या के खिलाफ रतलाम पुलिस ने अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रही है। हाल ही में नवागत एसपी अमित कुमार ने भी मीडिया से चर्चा में कहा था कि “हमारी प्राथमिकता है कि हम तस्करी के मामलों पर काबू पाएं। ऐसे में पुलिस अब एक्सप्रेसवे पर निगरानी बढ़ा रही है। मुखबिरों के साथ ही तकनीकी विशेषकर मोबाइल ट्रैकिंग और साइबर की मदद से भी तस्करों के मूवमेंट और रूट को ट्रैक किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों समेत कई और नई तकनीकी को भी अपनाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार पुलिस चौकियां खुलने से अपराधियों को रोकने में बहुत मदद मिलेगी। इसके अलावा भविष्य में एक्सप्रेसवे पर उच्च निगरानी के लिए ड्रोन तकनीक का उपयोग भी किया जा सकता है। फिलहाल जिले के सभी संबंधित थानों को भी सक्रिय किया गया है वे अपने वाहनों के साथ एक्सप्रेस वे पर भी गश्त और निगरानी रखें।

विशेषज्ञों से ली जा रही राय

एक्सप्रेस वे पर अपराधियों का मूवमेंट केवल रतलाम नहीं बल्कि देश के कई जिलों की पुलिस के लिए सरदर्द है। ऐसे में इसे लेकर केंद्र और राज्य स्तर पर भी पहल की जा चुकी है। कुछ विशेषज्ञ समितियों द्वारा सु­झाव भी दिए गए हैं कि सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। साथ ही, नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना भी आवश्यक है। जागरूकता कार्यक्रमों से आम लोगों को तस्करी के खतरे, उसके संकेत और पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाए।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभोपाल में एनसीबी ने गुजरात और दिल्ली एटीएस के साथ की कार्रवाई-1800 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद, बंद फैक्ट्री में बनाई जा रही थी ड्रग्स, दो गिरफ्तार, एक दिन पूर्व ही रतलाम पुलिस ने बरामद की थी 3 करोड़ की एमडी ड्रग्स
Next Article रतलाम : दु:खद हादसा – कुंए में गिरी बालिका के शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मी की वाहन दुर्घटना में मौत,रात 12:30 बजे बाइक की हुई टक्कर, सामने वाले वाहन सवार की भी मौत,एक घायल
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.