Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: बालम ककड़ी खाने के बाद भाई-बहन की मौत का मामला- परिजन व ग्रामीण कलेक्टोरेट में बैठे धरने पर, जाम लगाया- एएसपी ने सीढ़ियों पर बैठकर की चर्चा और समाप्त कराया धरना
रतलाम

रतलाम: बालम ककड़ी खाने के बाद भाई-बहन की मौत का मामला- परिजन व ग्रामीण कलेक्टोरेट में बैठे धरने पर, जाम लगाया- एएसपी ने सीढ़ियों पर बैठकर की चर्चा और समाप्त कराया धरना

EditorBy EditorOctober 7, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: बालम ककड़ी खाने के बाद भाई-बहन की मौत का मामला- परिजन व ग्रामीण कलेक्टोरेट में बैठे धरने पर, जाम लगाया- एएसपी ने सीढ़ियों पर बैठकर की चर्चा और समाप्त कराया धरना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: बालम ककड़ी खाने के बाद भाई-बहन की मौत का मामला- परिजन व ग्रामीण कलेक्टोरेट में बैठे धरने पर, जाम लगाया- एएसपी ने सीढ़ियों पर बैठकर की चर्चा और समाप्त कराया धरना

रतलाम, 7अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। बालम ककड़ी खाने के बाद 5 साल के बेटे की मौत और कल इलाज के दौरान 8 साल की बेटी की मौत से आहत परिजनों ने आज कलेक्टोरेट में प्रदर्शन कर रतलाम मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। करीब दो घंटे तक कलेक्टोरेट में जमीन पर बैठ नारेबाजी की।बाद में एएसपी राकेश खाखा ने कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर ग्रामीणों से चर्चा की और धरना समाप्त कराया।
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से बात करने एसडीएम अनिल भाना, तहसीलदार ऋषभ ठाकुर आए। लेकिन ग्रामीण कलेक्टर राजेश बाथम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। एसडीएम ने 4 से 5 लोगों को साथ ले जाकर कलेक्टर से मिलवाने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के कुछ डॉक्टरों को भी बुलाया। अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर भी आए है कुछ लोग अंदर चल कर बातचीत करें। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। कलेक्टर व डॉक्टरों को सबके सामने ही बुलाने की मांग पर अड़ गए। काफी देर तक जब कलेक्टर नहीं आए तो ग्रामीण जमीन पर बैठ गए।डॉक्टरों व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
परिजनों व ग्रामीणों का कहना था कि तीन दिन तक जब बच्ची मेडिकल कॉलेज में एडमिट रही तो डॉक्टरों ने इलाज क्या किया। उनके द्वारा इंदौर रेफर करने की बात भी झूठी है। आज हमारे साथ हुआ है कल से किसी ओर के साथ ना हो। इसलिए हम जांच की मांग कर लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों की सेवा समाप्त करने की मांग कर रहे है। बालिका के परिवार को मुआवजा भी दिया जाए। अधिकारी बार-बार समझाने आए। लेकिन ग्रामीण कलेक्टर को बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

सड़क पर जाम लगाया

कलेक्टर के नहीं आने पर ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट के बाहर महू-नीमच फोरलेन पर जाकर बीच सड़क पर बैठ गए। 5 से 10 मिनट तक सड़क पर बैठे रहे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए। तब पुलिस ने बालिका के काका रवि पाटीदार व अन्य ग्रामीणों को समझाया। समझाइश पर सभी ग्रामीण मान गए और वापस कलेक्टोरेट में आए।
बालिका के काका रवि पाटीदार ने कहा कि हमारी मांग है कि डॉक्टरों को हमेशा के लिए ड्यूटी से हटाया जाए। दो से ढाई घंटे तक कलेक्टोरेट में बैठे रहे किसी ने बात नहीं सुनी। इसलिए सड़क पर आना पड़ा।

एडीएम व एएसपी सीढ़ियों पर बैठ सुनी बात

बाद में अपर कलेक्टर आरएस मंडलोई व एएसपी राकेश खाखा आए। कलेक्टोरेट की सीढ़ियों पर बैठे परिजनों व ग्रामीणों से चर्चा की। एएसपी खाखा ने ग्रामीणों व परिजनों से घटनाक्रम पूछा। उसके बाद उन्हें समझाया और पुलिस द्वारा 7 दिन में जांच का आश्वासन दिया। उसके बाद सभी माने। अधिकारी फिर कलेक्टर राजेश बाथम से मिलाने परिजन व कुछ ग्रामीणों को लेकर गए। ग्रामीणों से कलेक्टर ने चर्चा की। उन्हें आश्वास्त किया कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण माने।

पुलिस भी करेगी जांच

एएसपी राकेश खाखा ने कहा कि ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज से रिलेटेड शिकायत की है। कलेक्टर से मुलाकात कराई है। उनके द्वारा अपर कलेक्टर को जांच के लिए कहा है। पुलिस भी जांच कर बच्चों की मुत्यू के कारणों का पता लगाया जाएगा।

यह था मामला

बता दे कि रतलाम के जड़वासा कलां गांव में रहने वाले मांगीलाल पाटीदार (36) सोमवार शाम सैलाना-धामनोद रोड से बालम ककड़ी खरीदकर लाए थे। मंगलवार शाम मांगीलाल ने पत्नी कविता, बेटी दक्षिता (11), साक्षी (8) और बेटे क्रियांश (5) के साथ मिलकर बालम ककड़ी खाई। बुधवार सुबह करीब 5 बजे सभी को उल्टियां होने लगीं तो वे प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दवा देकर घर लौटा दिया।
बुधवार रात 3 बजे कविता, बेटी दक्षिता, साक्षी और बेटे क्रियांश को फिर उल्टियां होने लगीं। परिजन चारों को लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां सुबह 4 बजे डॉक्टरों ने क्रियांश को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद मां कविता को रतलाम के मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड में तो दोनों बेटियों को आईसीयू में एडमिट किया था।
छोटी बेटी साक्षी (8) के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज से बाहर सोनोग्राफी कराई। रिपोर्ट में किडनी में इंफेशन आया। तुरंत वड़ोदरा ले जाने को कहा। शनिवार को परिजनों वड़ोदरा लेकर जा रहे थे तब दाहोद से 5-7 किमी दूर पहुंचे ही थे कि रास्ते में बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस स्टाफ ने तुरंत दाहोद के हॉस्पिटल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। परिजन रविवार सुबह पीएम कराकर दोपहर में गांव पहुंचे। बच्ची का अंतिम संस्कार किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम : दु:खद हादसा – कुंए में गिरी बालिका के शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मी की वाहन दुर्घटना में मौत,रात 12:30 बजे बाइक की हुई टक्कर, सामने वाले वाहन सवार की भी मौत,एक घायल
Next Article रतलाम: नवरात्रि के अवसर पर जैन सोशल ग्रुप रतलाम यूथ ने किया 108 से अधिक बेटियों का सम्मान
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.