रतलाम: दीपावली पर्व के दृष्टिगत रतलाम पुलिस ने लागू किया डायवर्सन प्लान… परेशानी से बचने के लिए जानिए कौन से क्षेत्र रहेंगे एकांगी मार्ग एवं नो व्हीकल जोन और कहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
रतलाम, 25अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। दीपावली पर्व के दृष्टिगत रतलाम पुलिस ने डायवर्सन प्लान लागू किया है। यातायात सुगमता की दृष्टि से प्रमुख बाजार के कुछ क्षेत्रों को नो व्हीकल जोन बनाया गया है। वही पार्किंग व्यवस्था भी निर्धारित की गई है।
पुलिस द्वारा लागू की गई व्यवस्था 27 से 31 अक्टूबर तक लागू रहेगी। दिपावली पर्व पर शहर के मध्य स्थित त्यौहारी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले शहरी एवं ग्रामीणजनों द्वारा साथ लाए जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के साथ सरल एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदाय करने एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस द्वारा यातायात डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था प्लान तैयार किया गया है।

दीपावली पर्व पर रुट डायवर्सन प्लान
01. नाहरपुरा चौराहे से डालुमोदी बाजार,घास बाजार, माणकचौक, न्यूक्लाथ मार्केट तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
02. रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी, नीमचौक, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा।

03. तोपखाना से चाँदनी चौक, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा।
04. डालूमोदी बाजार से न्यू क्लाथ मार्केट, घास बाजार, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
05. घास बाजार से चौमुखीपुल, डालूमोदीबाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
06. चौमुखी पुल से गणेश देवरी, घास बाजार, चाँदनी चौक, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा।
07. बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
08. नीमचौक से तोपखाना, चाँदनी चौक,रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
यह रहेंगे नोव्हीकल जोन
01. हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना, नोलाईपुरा तक का रास्ता नो व्हीकल जोन रहेगा।
02. जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावडी, घासबाजार, भुट्टा बाजार गली तक का रास्ता नो व्हीकल जोन रहेगा।

एकांकी मार्ग व्यवस्था
01. घास बाजार से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
02. नाहरपुरा चौराहा से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
03.गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
04. चौमुखीपुल से गणेश देवरी तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
05.चाँदनी चौक से चौमुखीपुल तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।

दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था
01.धनजीबाई के नोहरे में दो पहिया वाहन पार्किंग।
02. ईदगाह के पास सुतारो का वास दो पहिया चार पहिया वाहन पार्किंग।
03. आजाद चौक (चाँदनी चौक) के अंदर दो पहिया वाहन पार्किंग।
04.डॉ. देवीसिंह की गली मे दो पहिया वाहन पार्किंग।
05. चौडावास, रामगढ दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
06. काशीनाथ का नोहरा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
07. अमृतसागर तालाब के किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग।


