रतलाम: जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार का “आओ खुशियाँ बाँट आये ” सेवा प्रकल्प-55 परिवारों को राशन किट का वितरण
रतलाम,29अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जैन सोशल ग्रुप मैत्री परिवार द्वारा हर वर्ष दीपपर्व पर किया जाने वाला सेवा प्रकल्प आओ खुशियाँ बाँट आये प्रोजेक्ट संपन्न हुआ। इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत हर वर्ष मैत्री परिवार दीपपर्व पर साधर्मिक परिवारों को राशन किट का वितरण करता आया है।

मैत्री के संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की मैत्री परिवार आओ खुशियाँ बाँट आये प्रोजेक्ट निरंतर 10 वर्षो से करता आ रहा है। इस प्रोजेक्ट के अन्तर्गत मैत्री जरूरतमंद परिवारों को दीपपर्व पर राशन किट का वितरण करता है। पिछले कुछ वर्षो से यह प्रोजेक्ट साधर्मिक परिवारों के लिए किया जा रहा है। इस वर्ष लगभग 55 परिवारों को राशन किट वितरण किया गया , लगभग 32 किलो की राशन किट जिसमे आटा , नमक , मैदा ,सूजी ,दलिया , बेसन ,दाल ,पोहा , मिठाई , अगरबत्ती , चावल , शक्कर , चाय इत्यादि सामग्री वितरित की गयी।

अध्यक्ष नीलेश कोठारी द्वारा पुरे मैत्री परिवार को इस शानदार सेवा कार्य के लिए बधाई देते हुए प्रोजेक्ट समिति को आगे भी निरंतर ऐसे सेवा कार्यो को करने के लिए अग्रिम शुभकामनाये प्रेषित की। सचिव भावेश गादिया एवं राहुल नवलखा द्वारा सभी का आभार माना गया।

इस आयोजन में जैन श्री संघ के जयंती लाल जैन और जैन सोशल ग्रुप मैत्री के वैभव मेहता , पंकज पोरवाल , नीलेश मन्डलेचा ,अर्पित संघवी , गौरव कासटीया ,सचिन मांडोत , संदीप बोथरा , सिद्धार्थ बोराणा , मनोज अग्रवाल , चन्दन सेलोत , पियूष नवलखा , आयुष नवलखा , संदीप सकलेचा , दीपक सेलोत ,वैभव कटारिया , आशीष नवलखा आदि उपस्तिथ रहे।




