रतलाम: एसपी अमित कुमार का एक और एक्शन-शहर के बीचो-बीच चल रहे जुंए के अड्डे पर आधी रात को दबिश…17 लोग गिरफ्तार, एक आरोपी मौके से भागा, मकान मालिक भी आरोपी, 1 लाख 92 हजार रुपए बरामद
रतलाम,28अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। अवैध धंधो और अपराधी तत्वों के खिलाफ एसपी अमित कुमार का एक्शन लगातार बना हुआ है। बीती रात एसपी के निर्देश पर माणकचौक थाना पुलिस ने शहर के बीचो-बीच चल रहे एक जुंए के अड्डे पर दबिश देकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश पत्ती के साथ 1 लाख 92 हजार 500 बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके पर खड़े आरोपियों के वाहन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने मकान मालिक को भी आरोपी बनाया है।
आधिकारिक पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार-सोमवार की रात करीब 2:00 बजे एसपी अमित कुमार के निर्देश पर माणकचौक थाना पुलिस ने मोमिनपुरा क्षेत्र में चल रहे जुंए के अड्डे पर दबिश दी। एसपी को यहां लंबे समय से खुलेआम जुआं घर संचालित होने की जानकारी मिल रही थी।
