रतलाम: बात करते-करते अचानक हो गया झगड़ा और कर दिया चाकू से हमला… शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतलाम, 14अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। एक दिन पूर्व शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरियाखेड़ी में हुई चाकू बाजी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर रविवार को फरियादी सुभाष पिता मदनलाल परमार 22 साल निवासी राजेश्वर नगर ने रिपोर्ट किया कि उसका भाई रोहित उर्फ भोला और नाना उर्फ दीपक दोनो आपस मे खडे होकर बात कर रहे थे । बात करते करते दोनो आपस में झगडने लगे। उसी बात पर नाना ने भोला को जान से मारने की नियत से जेब से चाकू निकालकर हमला कर दिया। भोला की गर्दन और उल्टे हाथ पर चोट लगी। भोला को मेडिकल कालेज रतलाम लेकर गये। जहा पर भोला को रेफर कर दिया गया । फरियादी सुभाष परमार की रिपोर्ट पर आरोपी नाना उर्फ दीपक पिता सुरेश निवासी विरियाखेडी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर धारा – 109,296 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
