Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान: एक दिन में पांच कार्रवाई-50 ग्राम एमडी, 55 किलो डोडाचूरा, 3 किलो 110 ग्राम गांजा, बिना नंबर की बाइक जब्त
रतलाम

रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान: एक दिन में पांच कार्रवाई-50 ग्राम एमडी, 55 किलो डोडाचूरा, 3 किलो 110 ग्राम गांजा, बिना नंबर की बाइक जब्त

EditorBy EditorNovember 15, 2024Updated:November 15, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान: एक दिन में पांच कार्रवाई-50 ग्राम एमडी, 55 किलो डोडाचूरा, 3 किलो 110 ग्राम गांजा, बिना नंबर की बाइक जब्त
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम पुलिस का अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान,एक दिन में पांच कार्रवाई-50 ग्राम एमडी, 55 किलो डोडाचूरा, 3 किलो 110 ग्राम गांजा, बिना नंबर की बाइक जब्त

रतलाम,15नवम्बर(खबरबाबा.काम)। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ एसपी अमित कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। एक ही दिन में पुलिस में पांच कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जप्त किया है।

एसपी अमित कुमार द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय, परिवहन आदि पर अंकुश लगाने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय कर अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
इसी तारतम्य में एएसपी राकेश खाखा के मार्गदर्शन में थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा, थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम, थाना ताल, एवं थाना डीडी नगर रतलाम पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम द्वारा की गई कार्रवाई

सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे उनि वी डी जोशी थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम के नेतृत्व मे मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दशरथ पिता बाबूलाल देवधा 30 वर्ष सेमलपाड़ा रतलाम से अवैध मादक पदार्थ गांजा 01 किलो 400 ग्राम जप्त किया। आरोपी दशरथ देवधा के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

थाना डीडी नगर रतलाम द्वारा की गई कारवाई

निरीक्षक रविंद्र दंडोतिया थाना प्रभारी थाना DD नगर के नेतृत्व मे उनि राजेंद्र कुमार चौहान ने आरोपी पूनम चंद पारगी निवासी ग्राम मथुरी के घर के पीछे के बाड़े की तलाशी लेने पर प्लास्टिक के झोले में 1 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा आशा पति पूनम चंद पारगी उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम मथुरी जिला रतलाम से जप्त किया गया । आरोपीया आशा पारगी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पूनम चंद पारगी मौके से फरार हो गया।

थाना ताल द्वारा की गई कार्रवाई

एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन मे निरीक्षक पतिराम डावरे थाना प्रभारी थाना ताल के नेतृत्व मे उनि दिनेश राठौर चौकी प्रभारी खारवा ने मुखबीर सूचना से आरोपी लखन दास पिता सीताराम दास बैरागी उम्र 38 वर्ष निवासी भाटबर्डिया से अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 510 गको जप्त किया गया । आरोपी लखन दास पिता सीताराम दास को गिरफ्तार किया गया । उक्त मादक प्रदार्थ एमडी किससे लाने व किसको देने के संबंध मे पुछताछ कर विवेचना की जा रही है । आरोपी लखनदास के विरुध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

 

थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा द्वारा की गई कार्रवाई

नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरी. मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर सूचना मिली कि नंन्दराम पिता बगदीराम भोई निवासी सुखेडा का बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाईकिल के पीछे दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर ग्राम भैसाना की तरफ से भैसाना फंटे पर किसी ट्रक चालक को देने के लिये आने वाला है। सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर नाकाबन्दी की गयी । कुछ देर बाद सूचना अनुसार एक व्यक्ति एक बिना नंबर की काले रंग की हीरो होण्डा पेशन प्रो मोटरसाईकिल के पीछे दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो लेकर आता दिखाई दिया जिसको घेराबंदी कर रोका तथा चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नंन्दराम उर्फ नंन्दकिशौर पिता बगदीराम उम्र 25 साल निवासी सुखेडा थाना पिपलौदा जिला रतलाम का होना बताय। नंन्दकिशौर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 55 किलो 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, एक रस्सी, एक काले रंग की बीना नम्बर की होंडा पेशन मोटरसायकल मिली। जिसे मौके पर जप्ती की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थाना स्टेशन रोड द्वारा की गई कार्रवाई

स्टेशन रोड थाना पुलिस द्वारा भी आबिद पिता अजीज मैवाती उम्र 39 वर्ष निवासी बजरंगनगर रतलाम से प्लास्टिक की पारदर्शी थैली मे भरा मादक पदार्थ MD ड्रग्स वजनी 50 ग्राम किमती को जप्त किया गया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: कपड़े की दुकान पर काम करने वाले युवक ने टावेल का फंदा बनाकर फांसी लगाई, जांच में जुटी पुलिस
Next Article रतलाम: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में भव्य कार्यक्रम…जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी कहा- आज का दिन ऐतिहासिक और प्रेरणादायक
Editor

Related Posts

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

April 16, 2026

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026

रतलाम: अभ्यास इंस्टिट्यूट के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 12वीं में लहराया परचम….सफल विद्यार्थियों का सम्मान किया गया

April 16, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड परीक्षा परिणाम में…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: जिले और राज्य की मेरिट में छाया साई श्री एकेडमी हा. से. स्कूल,हर बार की तरह बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।साई श्री एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ने इस वर्ष भी बोर्ड…

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.