Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर कवायद -जिला निर्वाचन कार्यशाला का आयोजन, निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने दिया मार्गदर्शन

By EditorNovember 7, 2024 रतलाम No Comments3 Mins Read

रतलाम: भारतीय जनता पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर कवायद -जिला निर्वाचन कार्यशाला का आयोजन, निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने दिया मार्गदर्शन

रतलाम 07 नवम्बर(खबरबाबा.काम)।  संगठन पर्व 2024 मे बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला निर्वाचन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने मार्गदर्शन दिया।

 कार्यशाला में जिला निवार्चन अधिकारी श्री सोलंकी ने कहा कि भाजपा सदस्य होना गौरव की बात है। भाजपा तो भारत को महान बनाने के मिशन का नाम है। आज यह पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है, लेकिन इस मुकाम पर आने के पीछे लम्बा संघर्ष छुपा है। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो बैठक और कार्यशाला करके समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है। आज मध्यप्रदेश का संगठन पूरे देश मे आदर्श बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वर्ष 2003 के पहले प्रदेश की स्थिति का ध्यान होना चाहिए। इससे ही उन्हे भाजपा की सरकार के कार्यो की सही जानकारी मिलेगी। प्रदेश मे सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे है। सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि रतलाम जिले मे भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुआ है।संगठन पर्व के तहत् अब 7 , 8 , 9 नवम्बर को मंडल की कार्यशाला होगी। इसके बाद 12 से 14 तक शक्ति केन्द्र पर होगी और 14 से 20 नवम्बर तक बुथ समितियों का गठन होगा।

आलोट विधायक डॉ. मालवीय ने कहा कि देश मे भाजपा की ऐसी पार्टी है जिसमे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते है| परिवारवाद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है।

जावरा विधायक डॉ.पांण्डेय ने कहा कि भाजपा मे संगठन ही सर्वोपरि है| सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी ने सबका डाटा एकत्र किया है। इससे पार्टी और मजबूत होगी।जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बडा सामाजिक और वैचारिक संगठन है। पार्टी के संविधान अनुसार सबको चुनाव सम्पन्न कराना है।

आरंभ मे भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने बताया कि जिले मे भाजपा के 2,56,000 सदस्य बने है। सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। संगठन चुनाव की प्रक्रिया बूथ कमेटी के गठन से शुरू होगी। कार्यकर्ता सदस्यता के सारे कार्य आगामी दिनों मे पूर्ण कर लेवे।कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया आभार निवार्चन सह अधिकारी महेश सोनी माना।

जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, विधायक डॉ.चिंतामणि मालवीय, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, मथुरालाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया , संगीता चारेल एवं जिला सहनिर्वाचन अधिकारी महेश सोनी मंचासीन रहे। पूर्व महपौर शैलेंद्र डागा, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी भी मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.