रतलाम पुलिस- नो आराम, रविवार को भी काम…. क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी अमित कुमार ने ली अधिकारियों और चीताओं की बैठक… रिजल्ट देने पर मिलेगा पुरस्कार, जानिए दिए क्या निर्देश
रतलाम, 17नवम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले में अपराधों पर नियंत्रण, नशे के कारोबार और अवैध धंधों पर कार्रवाई के लिए एसपी अमित कुमार लगातार अभियान के रूप में लगे हुए हैं। रविवार अवकाश के दिन भी एसपी अमित कुमार ने अधिकारियों और सभी थानों के चीता की बैठक लेकर अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

रविवार दोपहर को नए पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित बैठक में सीएसपी, एसडीओपी एवं थाना प्रभारी के साथ चीता पार्टी मौजूद रही। एसपी अमित कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि जिले में आपराधिक तत्व और बदमाशों में पुलिस का खौफ दिखना चाहिए। वहीं आम जनता का पुलिस पर विश्वास और बढना चाहिए।
एसपी अमित कुमार ने कहा कि जो काम करेगा और रिजल्ट देगा उसे पुरस्कार भी मिलेगा। लेकिन लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी।


