रतलाम: एसपी अमित कुमार को मिली ऐसी जानकारी कि तत्काल पहुंच गए मेडिकल कॉलेज… जानिए आखिर क्या है मामला…
रतलाम, 15नवम्बर(खबरबाबा.काम)। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, अपराधों पर नियंत्रण और नशे के खिलाफ एसपी अमित कुमार सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। मेडिकल कॉलेज के आसपास अतिक्रमण और ढाबों पर अवैध शराब विक्रय की जानकारी पर शुक्रवार दोपहर को एसपी अमित कुमार अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस कप्तान ने कॉलेज का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

पुलिस कप्तान अमित कुमार ने आरआई मोहन भरावत एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे। डीन डॉ. अनीता मुथा ने भी एसपी से मुलाकात की।


