Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: चोरी की शंका में पकड़ाए युवक की पीट-पीट कर हत्या, विंड एनर्जी कंपनी के 7 कर्मचारियों पर हत्या का आरोप,5 गिरफ्तार…. हत्या के बाद शव को तालाब के पास कुर्सी पर बैठाकर भाग गए थे आरोपी
रतलाम

रतलाम: चोरी की शंका में पकड़ाए युवक की पीट-पीट कर हत्या, विंड एनर्जी कंपनी के 7 कर्मचारियों पर हत्या का आरोप,5 गिरफ्तार…. हत्या के बाद शव को तालाब के पास कुर्सी पर बैठाकर भाग गए थे आरोपी

EditorBy EditorNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: चोरी की शंका में पकड़ाए युवक की पीट-पीट कर हत्या, विंड एनर्जी कंपनी के 7 कर्मचारियों पर हत्या का आरोप,5 गिरफ्तार…. हत्या के बाद शव को तालाब के पास कुर्सी पर बैठाकर भाग गए थे आरोपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: चोरी की शंका में पकड़ाए युवक की पीट-पीट कर हत्या, विंड एनर्जी कंपनी के 7 कर्मचारियों पर हत्या का आरोप,5 गिरफ्तार…. हत्या के बाद शव को तालाब के पास कुर्सी पर बैठाकर भाग गए थे आरोपी

रतलाम,5नवम्बर(खबरबाबा.काम)। दीपावली की शाम 31 अक्टूबर को सैलाना क्षेत्र के गोधूलिया तालाब के पास नगर निगम की कुर्सी पर बैठी हुई अवस्था में मिले शव का मामला हत्या का निकला। पुलिस ने इस मामले में विंड एनर्जी कंपनी सुजलान के 7 कर्मचारियों को आरोपी बनाते हुए पांच को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें पांच गार्ड ,एक सुपरवाइजर और एक ड्राइवर शामिल है।

मंगलवार को पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी अमित कुमार ने इस अंधे कत्ल का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 31 अक्टूबर को सैलाना पुलिस को सूचना मिली कि गोधुलिया तालाब के पास नगर निगम की कुर्सी पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मणिलाल  32 वर्ष निवासी रामपुरिया के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया।

हत्या का निकला मामला

एसपी अमित कुमार ने बताया कि जांच में मृतक के शरीर एवं सिर पर चोट के निशान मिले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए और वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर अपनी जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि रतलाम औघोगिक क्षेत्र थाने के फतेहगढ़ मकड़ा स्थित विंड एनर्जी कंपनी के सीएमएस कार्यालय में चोरी की शंका में मृत युवक के साथ कंपनी के गार्ड, सुपरवाइजर, ड्राइवर द्वारा घटना के दिन मारपीट की गई थी।

आरोपियों ने मृतक मणिलाल को चोरी की संख्या में पकड़ा था और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के साक्ष्म छुपाने और घटना स्थल को छुपाने की दृष्टि से आरोपी बाद में कंपनी के बोलेरो वाहन से शव को गोधुलिया तालाब ले गए और वहां एक कुर्सी पर बिठाकर भाग गए।

5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में विंड एनर्जी कंपनी में कार्यरत जगदीश पिता बाबू 38 साल, डहरजी पिता हक़रु 35 साल, जुझार पिता लूना 40 साल, रामसिंह पिता मणजी 45 साल, कन्हैया लाल पिता कोदरजी 49 साल को गिरफ्तार किया है। दो और आरोपी संतोष पिता नाथूजी और जुझार पिता हरिश्चंद्र की पुलिस तलाश कर रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

अंधे कत्ल को सुलझाने में सैलाना थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह खलाटे, एएसआई हितेन्द्र सिंह परिहार, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी एसआई वी.डी.जोशी, एसआई राइसिंह परमार, एएसआई अजमेर सिंह भूरिया, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह राठौड़, राधु सिंह भिड़े, रितेश पाटीदार, धीरज गावडे, आरक्षक दुर्गालाल गुजराती, पवन मेहता की सराहनीय भूमिका रही।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: उज्जैन से अपने आठ दोस्तों के साथ परवलिया आया युवक लापता… किराना दुकान संचालक से हुआ था विवाद, मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अमित कुमार ने ढोढर चौकी प्रभारी को किया निलंबित, एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे, पुलिस फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वाड और ड्रोन से हो रही लापता युवक की तलाश, जांच के लिए एसपी ने बनाई SIT
Next Article रतलाम: जिला भाजपा कार्यालय मे 1552 सक्रिय सदस्यों की सूची का प्रकाशन,23 सदस्यों के नाम पर आई आपत्ति
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.