Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: उज्जैन से अपने आठ दोस्तों के साथ परवलिया आया युवक लापता… किराना दुकान संचालक से हुआ था विवाद, मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अमित कुमार ने ढोढर चौकी प्रभारी को किया निलंबित, एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे, पुलिस फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वाड और ड्रोन से हो रही लापता युवक की तलाश, जांच के लिए एसपी ने बनाई SIT
रतलाम

रतलाम: उज्जैन से अपने आठ दोस्तों के साथ परवलिया आया युवक लापता… किराना दुकान संचालक से हुआ था विवाद, मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अमित कुमार ने ढोढर चौकी प्रभारी को किया निलंबित, एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे, पुलिस फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वाड और ड्रोन से हो रही लापता युवक की तलाश, जांच के लिए एसपी ने बनाई SIT

EditorBy EditorNovember 5, 2024Updated:November 5, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: उज्जैन से अपने आठ दोस्तों के साथ परवलिया आया युवक लापता… किराना दुकान संचालक से हुआ था विवाद, मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अमित कुमार ने ढोढर चौकी प्रभारी को किया निलंबित, एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे, पुलिस फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वाड और ड्रोन से हो रही लापता युवक की तलाश, जांच के लिए एसपी ने बनाई SIT
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: उज्जैन से अपने आठ दोस्तों के साथ परवलिया आया युवक लापता… किराना दुकान संचालक से हुआ था विवाद, मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अमित कुमार ने ढोढर चौकी प्रभारी को किया निलंबित, एसपी स्वयं मौके पर पहुंचे, पुलिस फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वाड और ड्रोन से हो रही लापता युवक की तलाश, जांच के लिए एसपी ने बनाई SIT

रतलाम,5नवम्बर(खबरबाबा.काम)। चार दिन पूर्व उज्जैन से अपने आठ दोस्तों के साथ जिले के ढोढर क्षेत्र के गांव परवलिया आया एक युवक लापता हो गया है। युवक और उसके दोस्तों का महंगी सिगरेट देने की बात पर एक किराना दुकान संचालक से विवाद हुआ था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी अमित कुमार ने ढोढर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। एसपी स्वयं एएसपी के साथ रात में मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वाड और ड्रोन के माध्यम से भी युवक की तलाश की जा रही है। एसपी ने इस मामले में जांच के लिए SIT का भी गठन किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लापता युवक का नाम लोकेश है,जो उज्जैन का रहने वाला है। उसके भाई रोहित ने 3 नवंबर को ढोढर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार लोकेश अपने 8 अन्य दोस्तों के साथ 1 नवंबर को उज्जैन से रात करीब 8:00 परवलिया  आया था। यहां लोकेश का किराना दुकान संचालक यश से सिगरेट खरीदने के दौरान महंगी सिगरेट देने की बात को लेकर विवाद और झूम झटकी हुई थी। इस दौरान लोकेश के दोस्त सोमिक ने दुकान संचालक को चाकू दिखाकर डराया था। इसके बाद वहां से निकलकर अपने अन्य साथियों के साथ परवलिया में एक ढाबे पर खाना खाने चले गए थे।

लापता युवक के दोस्तों के अनुसार कुछ देर बाद रात 9:00 बजे दुकान संचालक यश अपने अन्य साथियों को साथ ढाबे पर आया और मारपीट करने लगा। इससे बचने के लिए सभी दोस्तों ने फोरलेन पर परवलिया से ढोढर की ओर दौड़ लगा दी। इसी दौरान लोकेश लापता हो गया। लोकेश के दोस्तों ने उज्जैन पहुंचकर उसके भाई को सारे घटनाक्रम से अवगत कराया। इसके बाद उसका भाई ढोढर चौकी पहुंचा और मामले की जानकारी दी।

लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी निलंबित

इस मामले में लापता युवक के भाई द्वारा युवक के लापता होने के साथ ही मारपीट की जानकारी भी ढोढर चौकी प्रभारी कन्हैया अवास्या को दी थी, लेकिन ढोढर चौकी प्रभारी ने सिर्फ गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया। इस बात की जानकारी जब सोमवार को एसपी अमित कुमार को मिली, तो उन्होंने अपने स्तर पर पूरे मामले की पड़ताल करवाई। मारपीट की जानकारी मिलने पर एसपी ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने ने पर तत्काल एक्शन लेते हुए ढोढर चौकी प्रभारी को निलंबित भी कर दिया।

एसपी खुद मौके पर पहुंचे, डॉग स्क्वायड और ड्रोन से तलाश,SIT गठित

जानकारी मिलने के बाद एसपी अमित कुमार एएसपी राकेश खाखा के साथ स्वयं परवलिया पहुंचे और मौके का निरीक्षण करते हुए युवक की तलाश के लिए आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ ही डॉग स्क्वायड और ड्रोन की मदद से रात में ही युवक की सर्चिंग शुरू करवाई। अभी भी युवक की तलाश जारी है। इस मामले में जांच के लिए एसपी अमित कुमार ने SIT का भी गठन किया है।

विवाद के मामले में सभी आरोपी हिरासत में

एसपी अमित कुमार ने बताया कि विवाद और मारपीट के मामले में सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ भी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस फोर्स और ड्रोन की मदद से लगातार युवक की तलाश जारी है। मामले की जांच के लिए SIT का भी गठन किया गया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: उद्योगों को लीज पर दी गई भूमि का होगा सत्यापन….कलेक्टर राजेश बाथम ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश
Next Article रतलाम: चोरी की शंका में पकड़ाए युवक की पीट-पीट कर हत्या, विंड एनर्जी कंपनी के 7 कर्मचारियों पर हत्या का आरोप,5 गिरफ्तार…. हत्या के बाद शव को तालाब के पास कुर्सी पर बैठाकर भाग गए थे आरोपी
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.