Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम पुलिस की जांच में चौकाने वाला खुलासा-तीन माह पहले 10 साल की मूक बधिर बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने 4 वर्ष पूर्व भी एक मूक-बधिर बालिका से किया था दुष्कर्म…आरोपी ने कर ली आत्महत्या, जानिए सच कैसे आया सामने 
रतलाम

रतलाम पुलिस की जांच में चौकाने वाला खुलासा-तीन माह पहले 10 साल की मूक बधिर बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने 4 वर्ष पूर्व भी एक मूक-बधिर बालिका से किया था दुष्कर्म…आरोपी ने कर ली आत्महत्या, जानिए सच कैसे आया सामने 

EditorBy EditorNovember 14, 2024Updated:November 14, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम पुलिस की जांच में चौकाने वाला खुलासा-तीन माह पहले 10 साल की मूक बधिर बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने 4 वर्ष पूर्व भी एक मूक-बधिर बालिका से किया था दुष्कर्म…आरोपी ने कर ली आत्महत्या, जानिए सच कैसे आया सामने 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम पुलिस की जांच में चौकाने वाला खुलासा-तीन माह पहले 10 साल की मूक बधिर बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने 4 वर्ष पूर्व भी एक मूक-बधिर बालिका से किया था दुष्कर्म…आरोपी ने कर ली आत्महत्या, जानिए सच कैसे आया सामने 

रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। तीन माह पूर्व जावरा में एक 10 साल की मूक  बधिर बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने 4 वर्ष पूर्व भी जावरा में  ही एक 7 वर्षीय मूक-बधिर बालिका से दुष्कर्म किया था। रतलाम पुलिस की जांच में यह सच सामने आया है। गुरुवार को एसपी अमित कुमार ने इस पूरे मामले की जानकारी प्रेस को दी।
एसपी श्री कुमार ने बताया कि 8 अगस्त को हुसैन टेकरी जावरा क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रहने वाली एक महिला ने जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट की थी कि 7- 8 अगस्त की मध्य रात्रि अज्ञात व्यक्ति उसकी 10 साल की मूक-बधिर बालिका को उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर झोपड़ी से कुछ दूरी पर घायल अवस्था में छोड़ गया। पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीकृत कर जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने एएसपी राकेश खाखा और जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में आरोपी का पता लगाने के लिए तीन टीमें गठित की थी। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी चेक करने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदेही व्यक्ति रात्रि में टार्च जलाकर घटना स्थल तरफ आते हुए दिखाई दिया।
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही व्यक्ति की पहचान फणजी पिता नाथू निवासी अमरपुरा थाना सरवन जिला रतलाम के रूप में हुई थी। संदेही फणजी की तलाश के लिए टीम उसके घर और संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आया। संदेही के नहीं मिलने पर अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फणजी के परिजनों के डीएनए जांच कराई थी।

आरोपी ने कर ली आत्महत्या 

24 अगस्त को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी फणजी द्वारा सरवन क्षेत्र के ग्राम गिरीपाड़ा बोधन नदी के पास जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी के शव के पीएम के दौरान उसका रक्त नमूना जप्त कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा था। 

एफएसएल जांच में हुआ खुलासा 

पुलिस ने 7 अगस्त  रात्रि के घटना स्थल से प्राप्त सबूत का डीएनए आरोपी फणजी के रक्त नमूने के डीएनए से मिलान कराया। एफएसएल की जांच रिपोर्ट में डीएनए का मिलान होना पाया गया। इसके बाद यह स्पष्ट हो गया कि आरोपी फणजी  ने ही दुष्कर्म किया था और बाद में आरोपी ने आत्महत्या कर ली।

अन्य मामलों की डीएनए जांच में एक और दुष्कर्म का खुलासा 

एसपी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले के बाद रतलाम पुलिस ने जावरा और सरवन क्षेत्र में मूकबधिर एवं अन्य नाबालिक बालिकाओं से हुए दुष्कर्म के पेंडिंग मामलों को चिन्हित किया। चिन्हित मामलों की डीएनए जांच कराई गई। इसमें 4 वर्ष पूर्व जावरा शहर अंतर्गत हुई एक और दूष्कर्म की घटना का खुलासा हुआ। आरोपी फणजी ने  7 वर्षीय मूक बधिर बालिका के साथ भी दुष्कर्म किया था। डीएनए जांच में इस मामले का सच सामने आया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका 

इस पूरे मामले के खुलासे में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा  दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में 3 टीमों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।
टीम 1=उनि लक्ष्मीनारायण गिरी, आर कमलेश, आर शक्तिपाल, आर घनश्याम थाना रिंगनोद ( विवेचना, संदिग्धों से पुछताछ एवं घटना स्थल से साक्ष्य संकलन)
 टीम 02- उनि विजय बामनिया, आर मनीष पाटीदार, आर दीपराज, आर रविंद्र चौहान, आर गोविंद, अभय थाना जावरा शहर( आसपास के केमेरे देखकर संदिग्धो की पहचान कर चिन्हित करना)
टीम 03- उनि राकेश मेहरा, प्रआर हर्षवर्धन, प्रआर योगेश सैनी, प्रआर संजय आंजना, आर मनोहर गायरी,आर मनोज डाबी ( चिन्हित संदिग्धो की तलाशी व उनसे पुछताछ)
टीम 04- सायवर सेल रतलाम से प्रआर मनमोहन ,आर विपुल भावसार, आर मयंक व्यास
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: ग्राम दिवेल में हुए हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, खेत के पड़ोसी ने सुपारी देकर कराई हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार…. जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article रतलाम: एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में एक साथ चेकिंग अभियान-शहर में अलग-अलग चौराहों पर चेकिंग पॉइंट के निरीक्षण पर पहुंचे एसपी….सड़कों पर उतरी पुलिस, तेज स्पीड, नशा कर वाहन चलाने, तीन सवारी स्टंटबाज युवाओं पर कार्रवाई
Editor

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

April 13, 2026

रतलाम: बाजना में माही नदी पुल के पास देर रात लूट, आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू की नोक पर की वारदात.. राजस्थान के कुशलगढ़ निवासी परिवार के साथ हुई घटना

April 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा…

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

April 15, 2026

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026
Top Trending

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं…

रतलाम: बिलपांक थाना अंतर्गत धराड़ में रात में विवाद, बाइक की रफ्तार पर टोका तो चाकूबाजी और पत्थरबाजी… पुलिस फोर्स पहुंचा

By EditorApril 15, 2026

रतलाम, 15 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम धराड़ में मंगलवार…

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच…

Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.