रतलाम: कलेक्टोरेट में मचा हड़कंप-राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज युवक ने स्वयं पर केरोसिन डाला, माचिस की तीली निकलते ही पुलिसकर्मियों ने पकड़ कर रोका
(नीरज कुमार शुक्ला)
रतलाम,26नवम्बर(खबरबाबा.काम)। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में राशन कार्ड नहीं बनने से नाराज एक युवक ने केरोसीन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को पकड़कर रोक लिया।
युवक मनोज पिता भगवान मूल रूप से उतर प्रदेश का निवासी है और पिछले पंद्रह साल से रतलाम मे रहकर मजदूरी का कार्य कर रहा है।उसने यहां नगर निगम मे राशन कार्ड बनवाने के लिये आवेदन किया था। जो पात्रता नहीं होने के कारण निरस्त हो गया था। युवक ने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाईन पर की थी। इसके बाद भी उसकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ।
उसे आज कलेक्टरेट मे बुलाया गया था। युवक के मुताबिक उसे उसके द्वारा की गई सीएम हेल्प लाईन शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला गया। जिससे वह नाराज हो गया। उसने अपने साथ लाया केरोसीन छिड़कर आत्मदाह करने का प्रयास किया। वहा मौजूद कर्मचारियो और पुलिस कर्मियों ने पकड़ कर रोका।इससे कलेक्टरेट मे हड़कंप मच गया। एसडीएम अनिल भाना पहुचे। युवक से चर्चा कर उसे समझाया और उसकी शिकायत पर उचित निराकरण करने का आश्वाशन दिया।