Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार में औद्योगीकरण का नया सूत्रपात हुआ – मंत्री चेतन्य काश्यप…भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित
रतलाम

रतलाम: डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार में औद्योगीकरण का नया सूत्रपात हुआ – मंत्री चेतन्य काश्यप…भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित

EditorBy EditorDecember 14, 2024No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार में औद्योगीकरण का नया सूत्रपात हुआ – मंत्री चेतन्य काश्यप…भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार में औद्योगीकरण का नया सूत्रपात हुआ – मंत्री चेतन्य काश्यप…भाजपा सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता आयोजित

रतलाम, 14 दिसंबर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल में औद्योगीकरण का नया सूत्रपात हुआ है। इस दौरान प्रदेश में हुई विभिन्न इंडस्ट्री कॉनक्लेव में 3 लाख करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिले है। मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई विदेश यात्रा में 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। प्रदेश में उद्यमशीलता के साथ-साथ गरीब कल्याण, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति को समृद्ध करने के कार्य भी तेज गति से चल रहे है। रतलाम में विशेष निवेश क्षेत्र के विकास की शुरुआत भी हो चुकी है और औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए उद्योगपति रतलाम आ चुके है।
यह बात सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने मध्यप्रदेश में भाजपा डॉ. मोहन यादव सरकार को एक साल पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सह प्रभारी निलेश बाफना मंचासीन रहे।
श्री काश्यप ने प्रदेश सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार का प्रथम वर्ष मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और विरासत के संवर्धन के लिए समर्पित रहा है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के साथ गौरवशाली सम्पन्न एवं विकसित मध्यप्रदेश की संकल्पना को साकार करने का ईमानदार प्रयास किया हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उन्नति के लिये किसान, गरीब, महिला और युवाओं के लिये सफलता के द्वार खोल दिये हैं, इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि वर्ष 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में घोषित किया गया है। इस वर्ष सम्पन्न हुईं 6 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम से रु. 2.07 लाख करोड़, मुंबई, बेंगलुरू, कोयम्बटूर, कोलकाता में किये गये रोड-शो कार्यक्रमों में रु. 1 लाख करोड़ से अधिक के निवेश, भोपाल में आयोजित खनन कॉन्क्लेव में रुपये 20 हजार करोड़ के निवेश और मुख्‍यमंत्री की यू.के. और जर्मनी की यात्रा में रु. 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन संयुक्त प्रयासों से जो कुल 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है, उनसे 3 लाख से अधिक रोजगार सृजन होगा।
प्रधानमंत्री श्री मोदी आगामी 25 दिसम्बर को छतरपुर में केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं। फरवरी-2025 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी वे पधारेंगे।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि प्रदेश में 11 दिसम्बर से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण पर्व शुरू किया गया है। गरीब कल्याण की दृष्टि से इंदौर के हुकुमचंद मिल के 4 हजार 800 श्रमिक परिवारों की लंबित राशि 224 करोड़ रुपये का भुगतान करने के बाद रतलाम की सज्जन मिल सहित अन्य मिलों के श्रमिकों को भुगतान हेतु प्रक्रिया शुरू कराई गई है। किसान कल्याण के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीएम किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना होगी। युवाओं के लिए 1 लाख पदों पर भर्तियां की जा रही। आगामी 5 वर्ष में 2.50 लाख सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपति अब कुलगुरु कहलाएंगे। गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के उद्देश्य से 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्रारंभ किए गए है।
मंत्री श्री काश्यप ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को अब 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। प्रदेश संस्कृति को समृद्ध करने के लिए श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों (सांदीपनि आश्रम, नारायणा गांव उज्जैन, जानापाव इंदौर एवं अमझेरा धार) को जोड़ कर श्रीकृष्ण पाथेय का निर्माण होगा, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के गठन को स्वीकृति हो चुकी है।
गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के लिए साल 2024 को गौवंश रक्षा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उज्जैन में महाकुंभ हेतु अवंतिका सिंहस्थ मेला क्षेत्र नगर विकास योजना बनी है। साधु-संतों के लिये हरिद्वार की तरह उज्जैन में स्थायी धार्मिक नगरी एवं आश्रम बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे प्रदेश में बसों के लिये परिवहन कंपनी बनाकर संचालन किया जाएगा।
वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार-वर्ष के रूप में मनाते हुए युवाओं को शासकीय नौकरी के साथ स्व-रोजगार से जोड़ने का वृहद स्तर पर कार्य होगा। एक लाख सरकारी भर्तियां की जाएंगी।
मंत्री श्री काश्यप ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश की उन्नति और प्रगति के साथ जनता को खुशहाल बनाने के लिये सरकार के संकल्प-पत्र पर चरणबद्ध तरीके से तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश के विकास और जनता के हित में तय किये गये 456 संकल्पों में एक साल के अंदर 45 संकल्प पूरे किये जा चुके हैं और 268 संकल्पों पर तेजी से कार्य चल रहा है। आगे आने वाले 4 वर्ष में हम एक-एक संकल्प पूरा करेंगे। समाज की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का कल्याण ही सरकार का लक्ष्य है।

रतलाम का चौतरफा विकास होगा

पत्रकार वार्ता में मंत्री श्री काश्यप ने भाजपा सरकार द्वारा रतलाम के विकास के लिए किए गए कार्यों पर भी प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि रतलाम में निवेश क्षेत्र के साथ अल्कोहल प्लांट की भूमि पर लघु उद्योगों की योजना बनी है। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। अमृत सागर में एम्यूसमेंट पार्क की सौगात देने के साथ-साथ धार्मिक क्षेत्र के रूप में गढ़कैलाश मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं झील संरक्षण कार्य किया जाएगा। रिंग रोड का कार्य पूर्ण हो चूका है। सेजावता-जावरा फाटक फोरलेन के साथ बंजली-सेजावता फोरलेन का कार्य प्रगतिरत है। संत रविदास चौक से करमदी तक फोरलेन के साथ विभिन्न सड़क मार्गों का निर्माण हुआ है। सुभाष नगर ब्रिज जनवरी अंत तक पूर्ण होगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रीजनल पार्क, गोल्ड कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम एवं जिला अस्पताल भवन का कार्य भी प्रगति पर है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:परम पूज्य गणिवर्य कल्याणरत्न विजय जी म. सा. की शुभा निश्रा में मुमुक्षु उर्वी कुमारी मेहता की भगवती दीक्षा सम्पन्न
Next Article रतलाम: स्वर्गीय श्री महेंद्र जी गादिया की स्मृति में जैन सोशल ग्रुप रतलाम युथ द्वारा रक्तदान शिविर एवं सेवा सम्मान समारोह 17 दिसंबर को
Editor

Related Posts

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026

October 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026

रतलाम: श्री मणिभद्र वीर का महापूजन, हवन और 56 भोग अनुष्ठान संपन्न,देश की समृद्धि, जनस्वास्थ्य, शांति और सुरक्षा की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.