Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » हर युवा को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार मिले-चेतन्‍य काश्‍यप,प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जिला स्‍तरीय कॅरियर मेले का आयोजन
रतलाम

हर युवा को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार मिले-चेतन्‍य काश्‍यप,प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जिला स्‍तरीय कॅरियर मेले का आयोजन

EditorBy EditorFebruary 17, 2025Updated:February 17, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
हर युवा को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार मिले-चेतन्‍य काश्‍यप,प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जिला स्‍तरीय कॅरियर मेले का आयोजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

हर युवा को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार मिले-चेतन्‍य काश्‍यप,प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जिला स्‍तरीय कॅरियर मेले का आयोजन

रतलाम,17फरवरी(खबरबाबा.काम)। कैरियर अवसर मेला युवाओं के लिए रोजगार प्राप्‍त करने का सुनहरा अवसर तो है ही, उन्‍हें सही दिशा दिखाने और उनके कौशल को निखारने का अवसर भी प्रदान करता है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर युवा को उसकी योग्यता और क्षमता के अनुसार रोजगार मिले, जिससे वह देश के विकास में योगदान दे सके।
यह बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन्‍य काश्‍यप ने कही। वे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्‍सीलेंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में जिला स्‍तरीय कॅरियर अवसर मेले के उद्घाटन एवं स्‍वामी विवेकानन्‍द जी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर मुख्‍य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्‍होंने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहयोग कर रही है, जिससे वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकें। श्री काश्‍यप ने कहा कि उद्योगों और युवाओं के बीच एक सेतु के रूप में कार्य कर, रोजगार मेले से हम न केवल बेरोजगारी को कम करेंगे बल्कि नवाचार और उद्यमिता को भी बढ़ावा देंगे।
उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है। नौकरियां बहुत हैं लेकिन अवसर स्वयं तलाशने होंगे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मेहनत करनी होगी।
अतिथि के रूप में उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुश्री राधिका सिंह सिकरवार ने अपने ओजस्‍वी उद्बोधन में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा है। जिन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति, दर्शन और ज्ञान का लोहा मनवाया ऐसे स्‍वामी जी के विचारों को शैक्षिक परिसरों में स्‍थापित करने का हमारा लक्ष्‍य है। सुश्री सिकरवार ने कर्म के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से कहा कि वे अपने लक्ष्य को पाने के लिए सतत प्रयास करें और समाज में सकारात्मक योगदान दें।
महापौर प्रहलाद पटेल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को नगर के विकास से जोड़ते हुए उनके सिद्धांतों को रेखांकित किया। उन्होंने विवेकानंद के आत्मनिर्भरता, राष्ट्रनिर्माण और सेवा के मूल्यों का हवाला देते हुए नगर के समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि विवेकानंद जी के आदर्श हमें आत्मविश्वास, सामाजिक एकता और नवाचार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं, जो किसी भी नगर या राष्ट्र की उन्नति के लिए आवश्यक हैं।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि समाज में प्रगति तभी संभव है जब सभी मिलकर एक साथ चलें। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे रोजगार प्राप्ति के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज के हित में कार्य करें।
रोजगार मेले के अवसर पर शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने रोजगार मेले की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जहां वे अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। रोजगार मेले की सफलता को देखते हुए उन्‍होंने इस प्रकार के आयोजनों की आवश्‍यकता पर भी बल दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वाय. के. मिश्र ने स्वागत भाषण में कहा कि यह रोजगार मेला विद्यार्थियों के लिए एक खुला मंच है, जहां स्वरोजगार के लिए भी कई अवसर उपलब्ध हैं, जिनका लाभ युवा उठा सकते हैं। रोजगार मेले में न केवल नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं बल्कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि विशेषज्ञों के माध्‍यम से युवाओं को स्टार्टअप और स्वरोजगार से जुड़ी संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और अनुदानों के बारे में भी अवगत कराया गया है।
इस कॅरियर अवसर मेले में 25 से अधिक नामी कंपनियों और 4 सरकारी संस्थाओं ने भाग लिया। जिनमें प्रदेश स्‍तरीय प्‍लेसमेंट अभियान से जुड़ी एल एंड टी फाइनेंस , डीएमसीएफएस ग्रुप पुणे, आईपीएस ग्रुप तथा स्‍थानीय कम्‍पनियां पटेल मोटर्स, जस्ट डायल, इप्का लेबोरेटरीज, जिओ इन्फोकॉम, स्टार हेल्थ, चेतन्य इंडिया फिन क्रेडिट, पटेल फरित प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज, जी आर इंडस्ट्रीज आदि प्रमुख थीं। कंपनियों द्वारा बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव, एचआर मैनेजर, टीम लीडर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, अकाउंटेंट, लैब टेक्नीशियन, रिसेप्शनिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर, कैशियर और सुपरवाइजर जैसे विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए। कुल 588 विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता के अनुरूप विभिन्न पदों के लिए पंजीयन करवाया तथा प्रारंभिक स्‍तर पर 242 अभ्‍यर्थियों का चयन किया गया।
रोजगार मेले का शुभारंभ सरस्वती वंदना और पूजन के साथ किया गया। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया, जो वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। संचालन डॉ. सी. एल. शर्मा ने किया और डॉ. एस. एस. मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस अवसर पर विभिन्‍न कम्‍पनियों के एच.आर. हेड, जिले के महाविद्यालयों के प्लेसमेंट अधिकारी, महाविद्यालयों के प्राध्यापक, कर्मचारी, नगर के गणमान्‍य एवं वरिष्ठ नागरिक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: अभिकर्ता संघ का जिला सम्मेलन संपन्न, अभिकर्ताओं की मांगों को जोरदार तरीके से उठाने के लिए बनाई गई रणनीति
Next Article रतलाम: आंखें मुंद कर बैठा आबकारी विभाग… विधायक पकड़ रहे अवैध शराब, सैलाना विधायक ने फिर शराब से भरी गाड़ी पकड़ी
Editor

Related Posts

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.