रतलाम: हत्या के मामले में आरोपी ने थाने के बाहर आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास,इंदोर रैफर….बचाने में 4 पुलिसकर्मी के हाथ भी झुलसे
रतलाम,22फरवरी(खबरबाबा.काम)। शहर के दीनदयाल नगर थाना परिसर में बीती रात हत्या सहित 6 से ज्यादा आपराधिक मामले के आरोपी अजय नामक युवक ने खुद पर आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। यह देख आसपास खड़े पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। आग में झूलसे अजय को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया है, जहाँ इलाज जारी है।


