Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: संपत्ति कर के नए निर्धारण का विरोध-श्रमजीवी पत्रकार संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित किया
रतलाम

रतलाम: संपत्ति कर के नए निर्धारण का विरोध-श्रमजीवी पत्रकार संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित किया

EditorBy EditorFebruary 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: संपत्ति कर के नए निर्धारण का विरोध-श्रमजीवी पत्रकार संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम: संपत्ति कर के नए निर्धारण का विरोध-श्रमजीवी पत्रकार संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित किया

रतलाम,16फरवरी(खबरबाबा.काम)। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला बैठक में नगर निगम द्वारा सर्वे के आधार पर पिछले पाँच साल का संपत्ति कर वसूल करने का विरोध करते हुए निगम के इस फैसले के ख़िलाफ़ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में निर्णय लिया है कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसे वापस लेने की माँग की जाएगी।

स्थानीय महू रोड स्थित होटल गोल्डन टावर के सभागृह में संघ के पूर्व प्रदेश मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी की विशेष उपस्थिति में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश जैन द्वारा की गई । बैठक को संबोधित करते हुए शरद जोशी ने कहा कि अब समय आ गया है कि जन हितैषी मुद्दों को लेकर पत्रकारों एवं पत्रकार संगठनों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

रतलाम नगर निगम द्वारा हाल ही में सर्वे के आधार पर पिछले पाँच वर्ष का सम्पत्ति कर वसूलने के निर्णय को जन विरोधी निर्णय बताते हुए इसे वापस लेने की माँग की है और कहा है कि इस प्रकार की जन समस्याओं को लेकर जन जागृति अभियान चलाया जाकर उसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिस परिषद का कार्यकाल एक वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ है वह पिछले पाँच वर्ष का सम्पत्ति कर वसूलने का निर्णय कैसे ले सकती है जबकि आम जनता पूर्व परिषदों द्वारा निर्धारित टैक्स जमा करती आ रही है।
श्री जोशी ने अपने संबोधन में फर्जी पत्रकारों के ख़िलाफ़ अभियान चलाने तथा पत्रकारिता की आड़ में ब्लैक मेलिंग करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने सर्व प्रथम रतलाम जिले की नई कार्यकारिणी के गठन पर प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं वरिष्ठ नेता शरद जोशी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
श्री जैन ने नगर निगम के संपत्ति निर्धारण के निर्णय पर निंदा प्रस्ताव रखा जिसे सर्वानुमति एवं ध्वनि मत से पारित किया गया । श्री जैन ने संघ की भावी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकारों की समस्याओं के साथ साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों की वर्षों से लंबित जन समस्याओं पर भी फोकस करते हुए शासन और प्रशासन का ध्यान लगातार आकर्षित करता रहेगा । इस अवसर पर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने भी पत्रकारों को मार्गदर्शन दिया । बैठक में जिले भर से आए संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे ।
सदस्यों को कार्ड वितरित किए गए
श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक के पश्चात जिले भर से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्यालय से आए कार्ड सदस्यों में वितरित किए गए । पूर्व मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी ने समारोह में उपस्थित 70 से अधिक सदस्यों को संघ के पहचान पत्र पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने पूर्व मुख्य प्रदेश मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी एवं नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश जैन, जिला उपाध्यक्ष आरिफ कुरैशी, विजय मीणा, मनोज भंडारी सैलाना , पारस छाजेड जावरा, मनोज भंडारी सैलाना, महासचिव दिनेश दवे ,कोषाध्यक्ष किशोर जोशी, सचिव संजय शर्मा, निलेश बाफना,सह सचिव प्रियेश कोठारी, श्रीनाथ योगी एवं मुबारिक शेरानी का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया । पूर्व अध्यक्ष भेरूलाल टांक, विमल मांडोत, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे । अंत में आभार महा सचिव दिनेश दवे ने व्यक्त किया ।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकेंद्रीय बजट पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की पत्रकार वार्ता- कहा बजट में विकसित भारत के साथ आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना
Next Article रतलाम: अभिकर्ता संघ का जिला सम्मेलन संपन्न, अभिकर्ताओं की मांगों को जोरदार तरीके से उठाने के लिए बनाई गई रणनीति
Editor

Related Posts

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Top Trending

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 15, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.