Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 11 सालों में मोदीजी ने जो किया, वह किसी ने नहीं किया – मंत्री निर्मला भूरिया,संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की पत्रकार वार्ता का आयोजन
रतलाम

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 11 सालों में मोदीजी ने जो किया, वह किसी ने नहीं किया – मंत्री निर्मला भूरिया,संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की पत्रकार वार्ता का आयोजन

EditorBy EditorJune 13, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 11 सालों में मोदीजी ने जो किया, वह किसी ने नहीं किया – मंत्री निर्मला भूरिया,संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की पत्रकार वार्ता का आयोजन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भारत के प्रधानमंत्री के रूप में 11 सालों में मोदीजी ने जो किया, वह किसी ने नहीं किया – मंत्री निर्मला भूरिया,संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम की पत्रकार वार्ता का आयोजन

रतलाम, 13 जून(खबरबाबा.काम)। देश में 11 वर्षों के दौरान मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन की संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। इन 11 सालों में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में मोदीजी ने जो किया, वह किसी ने नहीं किया है। अब दुनिया जान चुकी है कि मोदी जी का नया भारत शांति की बातें ही नहीं करता बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया भी करता है। मोदी सरकार ने सीमाएं सुरक्षित की है। अर्थव्यवस्था को मजबूत कर भारत को दुनिया का चौथा देश बनाया है एवं टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचा दिया है।
यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कही। वे स्टेशन रोड़ स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में ‘संकल्प से सिद्धी’ कार्यक्रम के तहत आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रही थी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना मंचासीन रहे। मंत्री सुश्री भूरिया ने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा 11 वर्षों में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर दिखा दिया कि नया भारत घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है। भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश दे दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरे विश्व को स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को अब युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।
सुश्री भूरिया ने कहा कि एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आइएनएस विक्रांत, तेजस और प्रचंड अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभरा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। इससे भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23,622 करोड़ तक पहुंच गया है, जो मोदीजी की रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा है। संकटकाल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि केवल सीमाओं के भीतर ही नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के प्रति वह प्रतिबद्ध है।
सुश्री भूरिया ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वेश्विक डिजिटल लेनदेन के 49 प्रतिशत लेन-देन भारत में होते है। देश में युपीआई लेन-देन 24 लाख करोड़ तक पहुंचा है और मोबाईल यूजर्स 116 करोड़ हो चूके है। सरकार के ई-बाजार से खरीद में भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो चुका है। मोदी सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर की शुरूआत कर 44 लाख करोड़ रुपए सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचाना शुरू कर दिया, जिससे दलालों की भूमिका खत्म हो गई। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 55.22 करोड़ बैंक खाते खोल कर देश की आम जनता को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया है।
सुश्री भूरिया ने बताया कि मध्यम वर्ग के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से नई कर व्यवस्था के तहत 12.75 लाख तक की आय पर टैक्स छूट दी गई है। मोदी सरकार में 99 प्रतिशत गांव सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ चुके है। देश में प्रतिदिन 34 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो रहा है। रेलवे बजट को 9 गुना बढ़ाया गया, 136 वन्दे भारत ट्रेनें चल रही है और 103 अमृत भारत स्टेशन पुनः निर्मित किए गए हैं। उड़ान योजना के तहत भी हवाई अड्डों की संख्या 160 तक दोगुनी हुई है। 2025-26 में कृषि बजट को रिकॉर्ड 5 गुना बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त 5 किलो अन्न दिया गया है, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक पक्के घर बने, जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचा और स्वच्छ भारत अभियान के तहत बने 12 करोड़ शौचालयों ने हमारी माताओं-बहनों को गरिमापूर्ण जीवन दिया।
मंत्री सुश्री भूरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 93,000 करोड़ की 112 सिंचाई परियोजनाएं शुरू की है, जिससे बारिश पर निर्भरता घट रही है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल के तहत देश में 142 करोड़ से अधिक पौधारोपण किए गए है। मोदी जी ने ‘विकास भी और विरासत भी’ के सूत्र का पालन करते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई, विश्वस्तरीय काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल परियोजना और राम मंदिर को साकार किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिला है। तीन तलाक खत्म किया गया।
मातृत्व अवकाश 36 सप्ताह किया गया। 10 करोड़ से अधिक महिलाएं 90 लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया गया। इसी प्रकार महिलाओं को सेना में स्थायी कमीशन मिला। अमृत काल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है, जिसके लिए सरकार की नई शिक्षा नीति 2020 शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला रही है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत 40.71 करोड़ स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी किए गए जिनसे 9 करोड़ से अधिक अस्पताल में 1.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मुफ्त इलाज दिए गए। स्वास्थ्य बुनियादी ढाँचे पर 64,180 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में सुश्री भूरिया ने मीडियाजन की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। संचालन जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने किया और आभार सहप्रभारी निलेश बाफना ने व्यक्त किया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: रात्रि में हंगामा कर शहर में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले 06 युवकों के विरुद्ध कारवाई
Next Article इजरायल का ईरान पर बहुत बड़ा अटैक, दर्जनों मिलिट्री और न्यूक्लियर साइट्स तबाह, कई परमाणु वैज्ञानिकों और कमांडरों को भी मारने का दावा
Editor

Related Posts

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026

रतलाम: जमीन पर बैठकर कलेक्टर ने खंगालीं पुरानी पंजीयां, 1956-57 के नक्शों से लेकर नामांतरण रिकॉर्ड तक बारीकी से देखा… तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण, 70 साल पुराने नक्शों और पंजीयों को सुरक्षित रखने के निर्देश

August 31, 2026

रतलाम में सड़क हादसों में मौतें 28.57 प्रतिशत बढ़ीं, डीआईजी निमिष अग्रवाल द्वारा हाईवे से जुड़े 6 थानों को नोटिस..जुलाई तक 171 लोगों की जान गई, हादसे भी 21.53 प्रतिशत बढ़े..

August 31, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया का एक्शन-टीएल बैठक में अनुपस्थित खेल, आबकारी एवं पेंशन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक…

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर और जिले में लगातार बढ़ रही चोरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.