Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा एवं महेश सभा का आयोजन…समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान
रतलाम

रतलाम: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा एवं महेश सभा का आयोजन…समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

EditorBy EditorJune 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: महेश नवमी पर माहेश्वरी समाज की भव्य शोभायात्रा एवं महेश सभा का आयोजन…समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम 23 जून(खबरबाबा. कॉम) । महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज, रतलाम द्वारा भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा एवं महेश सभा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रात: रामोला मंदिर में भगवान महेश के अभिषेक से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया गया।

इसके पश्चात रामोला मंदिर से भव्य शोभायात्रा भगवान महेश के जयघोष से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई माहेश्वरी भवन पहुंची। जो महेश सभा के रूप में परिवर्तित हुई। शोभायात्रा का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक समुदायों द्वारा अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बैंड बाजे एवं घुड़सवार के साथ महिलाएं कलश लेकर चल रही थी।
समाज के पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र पहने गले में केसरिया दुपट्टा डाले, महिलाएं केसरिया परिधान में थी, युवा एवं बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान महेश की सुंदर सुसज्जित पालकी आकर्षण का केंद्र थी। पालकी में विराजित भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा का रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा पूजन किया गया।
माहेश्वरी भवन में आयोजित महेश सभा के मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लड्डा (चित्तौडग़ढ़) थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए गोपाल काकाणी ने की।
महेश सभा में मंचासीन अतिथियों ने भगवान महेश की पूजन अर्चन कर दीप प्रज्जवलन किया महेश वंदना पूजा डागा, अंजली लोहिया, जया भंसाली, स्वीटी सोमानी ने की तत्पश्चात महेश सभा का शुभारंभ हुआ। माहेश्वरी समाज अध्यक्ष एवं समाज के सभी संगठनों के प्रमुखों ने अतिथियों का स्वागत किया।
समाज अध्यक्ष डॉ. बी.एल. तापडिय़ा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं समाजजनों को महेश नवमी की शुभकामना देते हुए समाज में चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। समाज संरक्षक माधव काकाणी ने महेश बैंक की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात समाज संरक्षक शैलेन्द्र डागा ने सामाजिक एकता एवं संगठन की मजबूती पर अपने विचार व्यक्त किए ।
अतिथि उद्बोधन के पूर्व अतिथि परिचय नरेंद्र बाहेती एवं एल . एन धूत ने दिया।अध्यक्षीय उद्बोधन में सीए गोपाल काकाणी ने समाज में निरंतर हो रहे विकास कार्यों, सामाजिक एकता एवं संगठन की गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी समाजजनों से समाज हित में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रदीप लड्डा ने संगठन की मजबूती, युवा शक्ति की भूमिका एवं सामाजिक एकता के महत्व पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
सभा में निंबाहेड़ा के देवकरण समदानी सदस्य अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन सदस्य, लोकेश समदानी जिला अध्यक्ष चित्तौड़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज के 19 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा नेत्रदान के क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान देने वाले 6 नेत्रदानी परिवारों को सम्मानित किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राधिका डागा ने किया। अंत में समाज सचिव सुनील लाठी ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मनीष मालपानी ,अर्चित डागा गुंजन बाहेती, आदित्य डागा, के. के. अजमेरा, सुरेंद्र जागेटिया, रतन धूत, रमेश डारिया, कैलाश मालू समाज के प्रबुद्ध जन, समाज में कार्यरत सभी संगठन के पदाधिकारी वरिष्ठजन, महिला शक्ति, युवा वर्ग एवं पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
आयोजन ने समाज में एकता, संस्कार एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सामूहिक सहभोज के साथ ही महेश नवमी महोत्सव का समापन हुआ ।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: SSIT SKILL SPRINT-नवप्रवेशी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की अभिनव पहल… खेल के साथ ही व्यक्तित्व विकास गतिविधियों का आयोजन हुआ
Next Article रतलाम पुलिस की कार्रवाई: मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त 5 आरोपी PIT NDPS एक्ट के तहत निरुद्ध, केंद्रीय जेल इंदौर भेजे गए
Editor

Related Posts

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान प्रारंभ

October 1, 2026

रतलाम: सामाजिक न्याय विभाग और रेडक्रॉस ने सामाजिक समरसता के साथ किया वृद्धजनों का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.