रतलाम,17जुलाई(खबरबाबा. कॉम)। मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा द्वारा स्वर्गीय सरदार गुरनाम सिंह जी डंग की स्मृति में सिख समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान हेतु मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह 1 अगस्त (शनिवार) को शाम 4:30 बजे से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा परिसर, न्यू रोड, रतलाम में आयोजित होगा।
सभा के उपाध्यक्ष सरदार गगनदीप सिंह डंग ने बताया कि समारोह में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के उन सिख विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने वार्षिक परीक्षा 2025–26 में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान करना है।
उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए रतलाम से बाहर अध्ययन कर रहे हैं, उनके स्थान पर उनके माता-पिता सम्मान ग्रहण कर सकेंगे। वहीं, 75 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी विशेष मार्गदर्शन सत्र रखा गया है, जिसमें अनुभवी मार्गदर्शक उनकी शैक्षणिक प्रगति को लेकर सुझाव देंगे।
कार्यक्रम में करियर मार्गदर्शन के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर एवं केमिस्ट्री विभागाध्यक्ष (HOD) सरदार मंजीत सिंह गंभीर भी उपस्थित रहेंगे और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
23 जुलाई तक जमा करें दस्तावेज
सम्मान समारोह में शामिल होने के इच्छुक सभी पात्र सिख विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे 23 जुलाई 2026 तक निम्न दस्तावेजों की फोटोकॉपी अनिवार्य रूप से जमा करें—
*वार्षिक परीक्षा 2025–26 की मार्कशीट
* आधार कार्ड
* मोबाइल नंबर
दस्तावेज निम्न में से किसी एक पदाधिकारी के पास जमा किए जा सकते हैं—
1. सरदार अवतार सिंह
अध्यक्ष, श्री गुरु सिंघ सभा, न्यू रोड, रतलाम
मो.: 9009626787
2. सरदार कवलजीत सिंह
सचिव, श्री गुरु सिंघ सभा, न्यू रोड, रतलाम
मो.:9300026533
3. सरदार कश्मीर सिंह
सचिव, श्री गुरु रामदास जी गुरुद्वारा, इंदिरा नगर, रतलाम
मो.: 7987920300
सभा ने सभी पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से निर्धारित तिथि तक दस्तावेज जमा कर समारोह में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।