Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सरकारी काफिला नहीं,खुद निजी कार चलाकर रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे कलेक्टर,आम व्यक्ति बनकर वार्डों का किया निरीक्षण, मरीजों और स्टाफ से जाना इलाज व व्यवहार का हाल,किसी को भनक तक नहीं लगी…नए कलेक्टर अजय कटेसरिया का काम करने का अंदाज बना चर्चा का विषय
रतलाम

रतलाम: सरकारी काफिला नहीं,खुद निजी कार चलाकर रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे कलेक्टर,आम व्यक्ति बनकर वार्डों का किया निरीक्षण, मरीजों और स्टाफ से जाना इलाज व व्यवहार का हाल,किसी को भनक तक नहीं लगी…नए कलेक्टर अजय कटेसरिया का काम करने का अंदाज बना चर्चा का विषय

EditorBy EditorAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: सरकारी काफिला नहीं,खुद निजी कार चलाकर रात में मेडिकल कॉलेज पहुंचे कलेक्टर,आम व्यक्ति बनकर वार्डों का किया निरीक्षण, मरीजों और स्टाफ से जाना इलाज व व्यवहार का हाल,किसी को भनक तक नहीं लगी…नए कलेक्टर अजय कटेसरिया का काम करने का अंदाज बना चर्चा का विषय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 7 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)।रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया का काम करने का अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। पदभार संभालने के बाद से वे सरकारी तामझाम से दूरी बनाकर शहर और व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर समझने में जुटे हैं। गुरुवार रात उन्होंने बिना सरकारी वाहन, बिना सुरक्षा गार्ड और बिना किसी पूर्व सूचना के खुद अपनी निजी कार चलाकर शासकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर सभी को चौंका दिया। खास बात यह रही कि करीब एक घंटे तक वे अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में घूमते रहे, लेकिन मेडिकल कॉलेज की डीन से लेकर डॉक्टरों तक किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

रात करीब 9 बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचे कलेक्टर सामान्य कपड़ों टी-शर्ट और लोअर में थे। उन्होंने किसी अधिकारी की तरह नहीं, बल्कि आम नागरिक बनकर वार्डों का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम तरुण जैन भी थे।
इस दौरान स्टाफ नर्सों से भर्ती मरीजों के उपचार, अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को आने वाली परेशानियों की जानकारी ली। बातचीत के दौरान अधिकांश स्टाफ यह पहचान ही नहीं पाया कि वे जिले के कलेक्टर हैं।
कलेक्टर ने नेत्र रोग, बाल एवं शिशु रोग सहित कई वार्डों का शांतिपूर्वक निरीक्षण किया। मरीजों की स्थिति देखी और यह भी जाना कि अस्पताल में आने वाले लोगों के साथ स्टाफ का व्यवहार कैसा रहता है तथा इलाज के दौरान उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि कलेक्टर का उद्देश्य बिना किसी औपचारिक तैयारी के अस्पताल की वास्तविक स्थिति को समझना था, ताकि व्यवस्थाओं की सही तस्वीर सामने आ सके। यही वजह रही कि उन्होंने किसी अधिकारी को पूर्व सूचना नहीं दी और न ही सरकारी प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी कलेक्टर अजय कटेसरिया अपनी निजी कार स्वयं चलाकर दो बत्ती चौराहे पहुंचे थे। वहां उन्होंने शहर का भ्रमण किया, चाट का स्वाद लिया और आम नागरिकों से अनौपचारिक बातचीत कर शहर की समस्याओं और व्यवस्थाओं को समझने का प्रयास किया। उनके इस सहज और जमीनी कार्यशैली की शहर में चर्चा हो रही है।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: डोसीगांव ईडब्ल्यूएस फ्लैट खाली कराने की कार्रवाई पर सियासत तेज, महापौर बोले- शासन के निर्देश पर हुई कार्रवाई, कांग्रेस ने बताया अन्यायपूर्ण
Next Article रतलाम में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का आगाज, किशनगढ़ में जनसुनवाई कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,कलेक्टर अजय कटेसरिया और विधायक चिंतामणि मालवीय रहे मौजूद….सड़क, शिक्षा, बिजली, फसल बीमा सहित विभिन्न मुद्दों पर दिए समाधान के निर्देश
Editor

Related Posts

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

August 29, 2026

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026

रतलाम:त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटखोरी के विरुद्ध होगी प्रभावी कार्रवाई…खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चार दल गठित

August 27, 2026

रतलाम: पुलिस की बड़ी कार्रवाई- आलोट में एमडी ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त..दो ड्रम में मिला 2-ब्रोमो-4 मिथाईल प्रोपीफिनेन, एनसीबी इंदौर के साथ संयुक्त कार्रवाई

August 26, 2026

रतलाम: भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव,बहनों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन

August 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में गुरुवार रात चड्डी-बनियान…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

August 28, 2026

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

August 28, 2026
Top Trending

रतलाम में फिर चड्डी-बनियान गैंग का आतंक, 25 मिनट में सूना मकान खंगाला, नकदी-जेवर ले उड़े, पास के घर में भी चोरी,मैगी बनाकर भी खाई…सीसीटीवी में चड्डी-बनियान पहने चार संदिग्ध कैद

By EditorAugust 29, 2026

रतलाम, 29 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। शहर के आईए थाना अंतर्गत आसाराम नगर में…

रतलाम : जावरा आईए पुलिस की बड़ी सफलता, खाई में झाड़ियों के बीच छिपाई गईं चोरी की 4 बाइक बरामद…आरोपियों की तलाश जारी

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम/जावरा(खबरबाबा. कॉम)। थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों…

रतलाम: चोरों ने तीन सूने घरों को बनाया निशाना:- अमृत सागर कॉलोनी में 6 लाख से ज्यादा की चोरी, बाजना और शहर में दो और घरों में भी वारदात

By EditorAugust 28, 2026

रतलाम, 28 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। जिले में चोरी की वारदातों ने एक बार…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.