Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का सामान जब्त

August 19, 2026

रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना

August 19, 2026

रतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

August 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना
रतलाम

रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना

EditorBy EditorAugust 19, 2026Updated:August 19, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 19 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की एक और घटना सामने आई है। कनेरी रोड स्थित आम्रपाली विंध्यवासिनी कॉलोनी में बुधवार तड़के घर के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे में घर में सो रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और उनकी दो बेटियां झुलस गईं। आग से मकान में रखा घरेलू सामान भी जलकर खाक हो गया।

घटना रात करीब 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिंदुकुंवर अपनी दो बेटियों अंतिमकुंवर और विजयलक्ष्मी के साथ घर में सो रही थीं। घर के आगे के हिस्से में करीब 10 दिन पहले खरीदी गई इलेक्ट्रिक स्कूटी खड़ी थी। अचानक स्कूटी में तेज धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया।

धमाके और आग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह घर में फंसी मां और दोनों बेटियों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राथमिक उपचार के बाद झुलसे तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजन वीरेंद्र सिंह के मुताबिक इलेक्ट्रिक स्कूटी करीब 10 दिन पहले ही खरीदी गई थी। हादसे में घर का अधिकांश सामान जल गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान हुआ है।

घायल बिंदुकुंवर ग्राम गुनावद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कूटी में धमाका किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक
Next Article रतलाम: 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का सामान जब्त
Editor

Related Posts

रतलाम: 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का सामान जब्त

August 19, 2026

रतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

August 19, 2026

रतलाम: चौपाटी व्यापारियों के समर्थन में आज निगम परिसर में कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, निगम कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा

August 19, 2026

रतलाम : नाबालिग बेटी से मिलने घर पहुंचे युवक पर पिता ने किया हमला, कांच की बोतल से गले पर वार… पिता ने आरोपों से किया इंकार, पुलिस कर रही मामले की जांच

August 18, 2026

रतलाम: दो बत्ती चौपाटी पर निगम की बड़ी कार्रवाई,खाली कराने पहुंचे,जेसीबी पर चढ़कर दूकानदारों का विरोध, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट सहित कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना

August 18, 2026

रतलाम : कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देश के बाद दो साल से बंद जिला अस्पताल की लिफ्ट फिर शुरू, मरीजों को मिली बड़ी राहत

August 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का सामान जब्त

By EditorAugust 19, 2026

रतलाम, 19 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। पिपलौदा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई…

रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना

August 19, 2026

रतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

August 19, 2026
Top Trending

रतलाम: 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का सामान जब्त

By EditorAugust 19, 2026

रतलाम, 19 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। पिपलौदा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी…

रतलाम : 10 दिन‌ पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, घर में लगी आग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित दो बेटियां झुलसीं.. विंध्यवासिनी कॉलोनी में रात 3 से 4 बजे के बीच की घटना

By EditorAugust 19, 2026

रतलाम, 19 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की…

रतलाम: दुकान के बाहर टहल रहे शराब दुकान मैनेजर को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत… उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं मृतक

By EditorAugust 19, 2026

रतलाम, 19 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। बाजना में ठिकरिया रोड पर मंगलवार रात एक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.