रतलाम,20अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड एवं ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन ऑफ इंडिया, शाखा रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में नगर के प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का सम्मान समारोह दो बत्ती क्षेत्र में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया फोटोग्राफर फेडरेशन ऑफ इंडिया, शाखा रतलाम के जिलाध्यक्ष राकेश पोरवाल ने फोटोग्राफी के महत्व और इस क्षेत्र की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक फोटोग्राफर को अपने कार्य में श्रेष्ठता हासिल करने के लिए अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उसे निरंतर नए प्रयोग करते हुए बेहतर परिणाम देने के साथ ही अपनी प्रतिभा के बल पर स्वयं की विशिष्ट पहचान बनानी होती है।इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड की पूर्व अध्यक्ष मनमीत कौर बैद ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष इंदु डांगी, सचिव नीता कोठारी, कार्यक्रम संयोजक राकेश पोरवाल, कैलाश व्यास एडवोकेट, नयन व्यास एवं रवि गुप्ता ने नगर के प्रतिभावान फोटोग्राफर्स प्रकाश कुमावत, धर्मेंद्र मिश्रा, मंजीत सग्गू, चंद्रशेखर भट्ट, शिवशंकर बोरासी, मानस व्यास, देवेंद्र लिंबोदिया, विपुल अग्रवाल, नितिन संचेती, ललित जाट एवं अनुषा जैन का स्वागत-सम्मान कर उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम में क्लब की शीला खंडेलवाल, शीलू मेहता, प्रियंका खंडेलवाल, नेहा पोद्दार एवं सीमा खंडेलवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष इंदु डांगी एवं सचिव नीता कोठारी ने सभी अतिथियों, सम्मानित फोटोग्राफर्स तथा आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।