Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर निलंबन और नोटिस के विरोध में पटवारी संघ के बैनर तले पटवारियों का धरना- प्रदर्शन, कार्रवाई वापस नहीं लेने तक आंदोलन की चेतावनी 

August 20, 2026

रतलाम: स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद.. एक आरोपी के खिलाफ एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज

August 20, 2026

रतलाम: एक और एक्शन-फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित,कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के भी आरोप

August 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जामण पाटली की तलाई से मिली थी खोपड़ी और हड्डियां.. हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
रतलाम

रतलाम: जामण पाटली की तलाई से मिली थी खोपड़ी और हड्डियां.. हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

EditorBy EditorAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जामण पाटली की तलाई से मिली थी खोपड़ी और हड्डियां.. हत्याकांड के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 19 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)।करीब चार साल पुराने राजू उर्फ राजपाल हत्याकांड में न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशीष श्रीवास्तव ने आरोपी कालू पिता कांतिलाल और बंटी उर्फ कमलेश को हत्या, अपहरण एवं साक्ष्य मिटाने के अपराध में दोषसिद्ध पाया।
अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान के अनुसार मामला थाना शिवगढ़ के से संबंधित है।अभियोजन के अनुसार 4 नवंबर 2022 को ग्राम कालाखेत निवासी राजू उर्फ राजपाल को कुछ लोग जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और 21 नवंबर 2022 को गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
जांच के दौरान जामण पाटली की तलाई क्षेत्र से मानव खोपड़ी और अन्य हड्डियां बरामद हुईं। वैज्ञानिक जांच के लिए भेजे गए मानव अवशेषों का डीएनए परीक्षण कराया गया। डीएनए रिपोर्ट में अवशेषों का मिलान मृतक के पिता मांगू उर्फ मांगीलाल के रक्त नमूनों से होने पर राजू उर्फ राजपाल की पहचान स्थापित हुई।
वीडियो और डिजिटल साक्ष्य बने अहम कड़ी
अभियोजन पक्ष ने न्यायालय के समक्ष परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की मजबूत श्रृंखला प्रस्तुत की। गवाहों के बयान से यह तथ्य सामने आया कि 4 नवंबर 2022 को मृतक को अंतिम बार आरोपी कालू, बंटी और अन्य लोगों के साथ देखा गया था।
इसके अलावा एक विधि-विरुद्ध बालक से जप्त मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में मिले वीडियो और डिजिटल साक्ष्यों में मृतक को ले जाने तथा उसके साथ मारपीट किए जाने के तथ्य सामने आए। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना से संबंधित सामग्री भी बरामद की गई। आरोपी कालू के कब्जे से प्रतिबंधित आकार का धारदार कटारनुमा चाकू भी जप्त किया गया।
न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर माना कि आरोपियों ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर राजू उर्फ राजपाल का अपहरण किया, उसके साथ मारपीट कर हत्या की और अपराध के साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गड्ढे में छिपा दिया।
यह सजा सुनाई
न्यायालय ने दोनों आरोपियों को धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास और 5 हजार रुपए अर्थदंड, धारा 365 के तहत 5 वर्ष का सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए अर्थदंड तथा धारा 201 के तहत 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 1 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
इसके अलावा आरोपी कालू को आयुध अधिनियम की धारा 25(1-बी)(बी) के तहत 2 वर्ष का सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए अर्थदंड की सजा भी सुनाई गई है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।मामले में अभियोजन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक संजीव सिंह चौहान ने पैरवी की।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का सम्मान
Next Article रतलाम: एक और एक्शन-फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित,कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के भी आरोप
Editor

Related Posts

रतलाम: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर निलंबन और नोटिस के विरोध में पटवारी संघ के बैनर तले पटवारियों का धरना- प्रदर्शन, कार्रवाई वापस नहीं लेने तक आंदोलन की चेतावनी 

August 20, 2026

रतलाम: स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद.. एक आरोपी के खिलाफ एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज

August 20, 2026

रतलाम: एक और एक्शन-फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित,कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के भी आरोप

August 20, 2026

रतलाम: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर प्रतिभावान फोटोग्राफर्स का सम्मान

August 20, 2026

रतलाम: 12 नोटिस के बाद भी नहीं सुधरी कार्यशैली, जांच में दोष प्रमाणित, जिला पंचायत सीईओ ने परियोजना अधिकारी के विरुद्ध की बड़ी प्रशासनिक कार्यवाई,संविदा सेवाएं समाप्त

August 19, 2026

रतलाम: 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.40 लाख का सामान जब्त

August 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर निलंबन और नोटिस के विरोध में पटवारी संघ के बैनर तले पटवारियों का धरना- प्रदर्शन, कार्रवाई वापस नहीं लेने तक आंदोलन की चेतावनी 

By EditorAugust 20, 2026

रतलाम,20 फरवरी(खबरबाबा. कॉम)। फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी प्रगति को लेकर जिला प्रशासन और पटवारी…

रतलाम: स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद.. एक आरोपी के खिलाफ एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज

August 20, 2026

रतलाम: एक और एक्शन-फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित,कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के भी आरोप

August 20, 2026
Top Trending

रतलाम: फार्मर रजिस्ट्री की धीमी गति पर निलंबन और नोटिस के विरोध में पटवारी संघ के बैनर तले पटवारियों का धरना- प्रदर्शन, कार्रवाई वापस नहीं लेने तक आंदोलन की चेतावनी 

By EditorAugust 20, 2026

रतलाम,20 फरवरी(खबरबाबा. कॉम)। फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी प्रगति को लेकर जिला…

रतलाम: स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश,दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद.. एक आरोपी के खिलाफ एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज

By EditorAugust 20, 2026

रतलाम,20अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का…

रतलाम: एक और एक्शन-फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी निलंबित,कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत नहीं करने के भी आरोप

By EditorAugust 20, 2026

रतलाम, 20 अगस्त(खबरबाबा. कॉम)। फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में लापरवाही और शासकीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.