Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

ठेकेदार से 55 हजार रिश्वत मांगी, 14 हजार लेते उपयंत्री रंगे हाथ पकड़ा..एसपी डॉ राजेश सहाय के निर्देश पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई, भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत

September 24, 2026

रतलाम: देर रात पुलिस की रेड, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 68 हजार रुपये नकदी जब्त

September 23, 2026

रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर जवाहर व्यायामशाला का भव्य चल समारोह, मलखंभ-अखाड़े और शस्त्र कला के साथ झांकी में दिखेगा मां काली द्वारा रक्तबीज वध का दृश्य

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » ठेकेदार से 55 हजार रिश्वत मांगी, 14 हजार लेते उपयंत्री रंगे हाथ पकड़ा..एसपी डॉ राजेश सहाय के निर्देश पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई, भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
All News

ठेकेदार से 55 हजार रिश्वत मांगी, 14 हजार लेते उपयंत्री रंगे हाथ पकड़ा..एसपी डॉ राजेश सहाय के निर्देश पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई, भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत

EditorBy EditorSeptember 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
ठेकेदार से 55 हजार रिश्वत मांगी, 14 हजार लेते उपयंत्री रंगे हाथ पकड़ा..एसपी डॉ राजेश सहाय के निर्देश पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई, भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
खण्डवा, 24 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 पुनासा के एक उपयंत्री को लोकायुक्त इंदौर की टीम ने 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी उपयंत्री ने एक ठेकेदार से निर्माण कार्य के शेष भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि वापस करने के एवज में 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने बुधवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।
लोकायुक्त के अनुसार आरोपी अशोक गौतम (61)नर्मदा घाटी, 28 नंबर पुनासा में उपयंत्री के पद पर पदस्थ है। कार्रवाई कार्यपालन यंत्री, नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 पुनासा के कार्यालय स्थित तकनीकी कक्ष में की गई।

करीब 13 लाख का भुगतान हो चुका था

शिकायतकर्ता लखन राठौर (40), निवासी ग्राम धूलवाड़ा, तहसील सनावद, जिला खरगोन, ने 10 सितंबर 2026 को लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि उसने वर्ष 2024 में एनवीडीए पुनासा के चौकीदार कक्ष एवं जनरेटर कक्ष निर्माण का ठेका लिया था।
ठेकेदार के अनुसार उसने करीब एक वर्ष में निर्माण कार्य पूरा कर बिल भुगतान के लिए एनवीडीए कार्यालय में जमा किए थे। उसे अब तक करीब 13 लाख रुपए का भुगतान प्राप्त हो चुका था, जबकि शेष भुगतान और उसके द्वारा जमा की गई सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि वापस किया जाना बाकी था।
आरोप है कि इसी भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के एवज में उपयंत्री अशोक गौतम द्वारा ठेकेदार से 55 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल

शिकायत प्राप्त होने के बाद लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सहाय द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम गठित की गई। बुधवार, 23 सितंबर को टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक गौतम को शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस

लोकायुक्त ने आरोपी के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। टीम द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही कार्रवाई में भूमिका

ट्रैप कार्रवाई निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विजय कुमार, प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह बघेल और आरक्षक कृष्णा अहिरवार की टीम ने की।
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश तथा उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: देर रात पुलिस की रेड, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 68 हजार रुपये नकदी जब्त
Editor

Related Posts

रतलाम: फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर श्री कटेसरिया ने पीएचई विभाग पर जताई नाराजगी, लगाई फटकार…कार्यपालन यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी,दो एसडीओ बैठक में अनुपस्थित, जिला जल एवं स्वच्छता समिति एवं वाश की बैठक निरस्त

September 23, 2026

रतलाम: पुलिसकर्मियों के स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन की पहल…पुलिस लाइन में निःशुल्क योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ

September 19, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

ठेकेदार से 55 हजार रिश्वत मांगी, 14 हजार लेते उपयंत्री रंगे हाथ पकड़ा..एसपी डॉ राजेश सहाय के निर्देश पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई, भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorSeptember 24, 2026

खण्डवा, 24 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 पुनासा के एक उपयंत्री को लोकायुक्त इंदौर की…

रतलाम: देर रात पुलिस की रेड, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 68 हजार रुपये नकदी जब्त

September 23, 2026

रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर जवाहर व्यायामशाला का भव्य चल समारोह, मलखंभ-अखाड़े और शस्त्र कला के साथ झांकी में दिखेगा मां काली द्वारा रक्तबीज वध का दृश्य

September 23, 2026
Top Trending

ठेकेदार से 55 हजार रिश्वत मांगी, 14 हजार लेते उपयंत्री रंगे हाथ पकड़ा..एसपी डॉ राजेश सहाय के निर्देश पर लोकायुक्त इंदौर की ट्रैप कार्रवाई, भुगतान और सिक्योरिटी डिपॉजिट लौटाने के एवज में मांगी थी रिश्वत

By EditorSeptember 24, 2026

खण्डवा, 24 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।नर्मदा विकास संभाग क्रमांक-28 पुनासा के एक उपयंत्री को…

रतलाम: देर रात पुलिस की रेड, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, 68 हजार रुपये नकदी जब्त

By EditorSeptember 23, 2026

रतलाम, 23 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी पुलिस…

रतलाम में अनंत चतुर्दशी पर जवाहर व्यायामशाला का भव्य चल समारोह, मलखंभ-अखाड़े और शस्त्र कला के साथ झांकी में दिखेगा मां काली द्वारा रक्तबीज वध का दृश्य

By EditorSeptember 23, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.