रतलाम, 26 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स, रतलाम इकाई की बैठक में बैंकों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल एवं प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हड़ताल के तीनों दिनों में रतलाम शहर में निर्धारित बैंक शाखाओं के समक्ष शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन और नारेबाजी की जाएगी। प्रदर्शन के माध्यम से बैंकिंग क्षेत्र की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा, जिसमें पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग प्रमुख है।
रतलाम में प्रदर्शन का कार्यक्रम
28 सितंबर -स्थान : केनरा बैंक, स्टेशन रोड शाखा,समय : प्रातः 10 बजे
29 सितंबर -स्थान : बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉलेज रोड शाखा,समय : प्रातः 10 बजे
30 सितंबर -स्थान : बैंक ऑफ बड़ौदा, अलकापुरी शाखा,समय : प्रातः 10 बजे
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स द्वारा आहूत हड़ताल के तहत बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदर्शन में शामिल होंगे।बैठक में विजय कुमार सोनी, नरेंद्र सोलंकी, एन. के. जोशी, प्रकाश अग्रवाल, कल्पेश बैरागी, योगेश कोकरा, सौरभ सिंघल, राहुल खोईवाल एवं नवीन मोरला उपस्थित रहे।