Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम आकर बुआजी स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

November 22, 2026

रतलाम: जावरा फाटक हत्याकांड में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास,2020 में रिक्शा स्टैंड चौराहे पर दिनदहाड़े खंजर से किया था हमला

November 22, 2026

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

November 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जावरा फाटक हत्याकांड में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास,2020 में रिक्शा स्टैंड चौराहे पर दिनदहाड़े खंजर से किया था हमला
रतलाम

रतलाम: जावरा फाटक हत्याकांड में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास,2020 में रिक्शा स्टैंड चौराहे पर दिनदहाड़े खंजर से किया था हमला

EditorBy EditorNovember 22, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जावरा फाटक हत्याकांड में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास,2020 में रिक्शा स्टैंड चौराहे पर दिनदहाड़े खंजर से किया था हमला
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,22नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। शहर के जावरा फाटक रिक्शा स्टैंड चौराहे पर वर्ष 2020 में हुए चर्चित हत्याकांड में न्यायालय ने मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सप्तम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश नामदेव की अदालत ने मोहम्मद युनुस खान की हत्या के मामले में आरोपी साहिल पिता सत्तार खान (27), को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और जुर्माने से दंडित किया है। करीब छह साल पुराने इस मामले में आरोपी की जुलाई 2025 में जमानत हुई थी। सजा सुनाए जाने के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।
प्रकरण में पैरवी करने वाले अपर लोक अभियोजक एवं शासकीय अधिवक्ता समरथ पाटीदार ने बताया कि मृतक मोहम्मद युनुस खान निवासी हाट की चौकी और आरोपी साहिल आपस में परिचित होने के साथ रिश्तेदार भी थे। दोनों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
21 सितंबर 2020 को सुबह करीब 11:30 से 11:45 बजे के बीच जावरा फाटक रोड स्थित रिक्शा स्टैंड चौराहे पर इसी रंजिश को लेकर युनुस और साहिल के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान साहिल ने अपने पास रखे धारदार लोहे के खंजर से युनुस के सीने के बाईं ओर जानलेवा वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युनुस को उसका भाई आरिफ और दोस्त दिलशाद अली ऑटो से जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि खंजर का वार इतना गहरा था कि उससे छाती और हृदय की झिल्ली क्षतिग्रस्त हो गई थी। गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण युनुस की मौत हुई थी।

खून लगा खंजर बरामद, एफएसएल रिपोर्ट भी बनी अहम साक्ष्य

मृतक के भाई आरिफ खान की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था। तत्कालीन थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास एक गुमटी के नीचे छिपाया गया खून लगा धारदार खंजर बरामद किया गया।
एफएसएल जांच में यह भी प्रमाणित हुआ कि मृतक की शर्ट और बनियान पर मिले कट के निशान आरोपी से जब्त खंजर से ही बने थे। अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में कुल 21 साक्षियों के बयान कराए गए।
सुनवाई के दौरान आरोपी साहिल की ओर से बचाव में दलील दी गई कि झगड़े की शुरुआत मृतक युनुस ने की थी और उसने आत्मरक्षा में हमला किया था। हालांकि, न्यायालय ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।
न्यायालय ने पाया कि साहिल को आई चोटें साधारण प्रकृति की थीं, जबकि युनुस के हृदय के पास सीधा और गहरा घातक वार किया गया था। परिस्थितियों और साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने इसे आत्मरक्षा या अचानक आवेश में किया गया कृत्य मानने से इनकार कर दिया और हत्या का दोषी ठहराया।

घायल होने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने का बचाव भी नहीं आया काम

आरोपी साहिल ने अपने बचाव में खुद के घायल होने, जिला चिकित्सालय में भर्ती होने और पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का आधार भी प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने इस पहलू का भी बारीकी से परीक्षण किया।
न्यायालय ने पाया कि साहिल के अस्पताल में भर्ती होने का निश्चित समय प्रमाणित नहीं हुआ। वहीं, उसने घटना के करीब आठ घंटे बाद अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने में हुई देरी का कोई विश्वसनीय और संतोषजनक कारण भी सामने नहीं आया। न्यायालय ने इन परिस्थितियों को महत्वपूर्ण मानते हुए आरोपी की रिपोर्ट को सोच-समझकर दर्ज कराए जाने की संभावना पर विचार किया। इस तरह उसका घायल होना और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराना भी आत्मरक्षा की दलील को साबित नहीं कर सका।

दो भाइयों को किया दोषमुक्त

इस हत्याकांड में साहिल के दो भाइयों सिराज खान और एजाज उर्फ एजु को भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि, पुलिस जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन से प्रमाणित हुआ कि घटना के समय एजाज उज्जैन में था, जबकि सिराज रतलाम में घटनास्थल से अलग स्थान पर मौजूद था। इन साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने दोनों को दोषमुक्त कर दिया।मुख्य आरोपी साहिल को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद जेल भेज दिया गया।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद
Next Article रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम आकर बुआजी स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
Editor

Related Posts

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम आकर बुआजी स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

November 22, 2026

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

November 21, 2026

रतलाम:पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, दो के पैर टूटे,1.85 लाख रुपए और तीन वाहन जब्त… लालगुवाड़ी में आधी रात को पुलिस की दबिश, जुआ अड्डा संचालक समेत 9 गिरफ्तार

November 21, 2026

रतलाम: प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के लिए जिले में चलेगा विशेष अभियान, सभी बावड़ियां चिन्हित की जाएंगी, कलेक्टर ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आंगनबाड़ी केंद्र, विरूपाक्ष मंदिर एवं प्राचीन बावड़ियों का किया निरीक्षण

November 21, 2026

रतलाम: ईंट-भट्ठे के पास कुत्तों को बिस्किट खिला रहा था युवक, चार बदमाशों ने घेरकर पीटा और लूट लिया पर्स-मोबाइल..दारू पीने के लिए मांगे रुपए, बाइक छीनकर ले गए, फिर छोड़कर भागे

November 21, 2026

रतलाम: एमडी ड्रग्स तस्करी में चार आरोपियों को 10-10 साल की सजा, प्रत्येक पर एक लाख का जुर्माना

November 21, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम आकर बुआजी स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

By EditorNovember 22, 2026

रतलाम 22 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रतलाम में अपनी बुआजी और…

रतलाम: जावरा फाटक हत्याकांड में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास,2020 में रिक्शा स्टैंड चौराहे पर दिनदहाड़े खंजर से किया था हमला

November 22, 2026

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

November 21, 2026
Top Trending

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम आकर बुआजी स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

By EditorNovember 22, 2026

रतलाम 22 नवंबर(खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रतलाम में…

रतलाम: जावरा फाटक हत्याकांड में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास,2020 में रिक्शा स्टैंड चौराहे पर दिनदहाड़े खंजर से किया था हमला

By EditorNovember 22, 2026

रतलाम,22नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। शहर के जावरा फाटक रिक्शा स्टैंड चौराहे पर वर्ष 2020…

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

By EditorNovember 21, 2026

रतलाम,21नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। सालाखेड़ी में सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.