रतलाम,19नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। बांगरोद में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। रेलवे स्टेशन के आगे खेत की ओर जाने वाले रास्ते पर 24 वर्षीय युवक पर तीन से चार अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने गुरुवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वारदात में युवक के सीने, पेट और गले पर चाकू के कई वार किए गए थे।
