रतलाम, 24 नवंबर (खबरबाबा. कॉम)। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में 16 से 18 दिसंबर तक खेल चेतना मेला आयोजित होगा। मेले की तैयारी को मूर्त रूप देने के लिए आयोजन समिति, खेल सलाहकार, संयोजक, सहसंयोजकों के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इसमें शुभारंभ अवसर पर शहर में निकलने वाली रैली सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में 27 वाँ खेल चेतना मेला आयोजित होगा। खेल मेला में बालिका क्रिकेट टेनिस बॉल से होगा। साथ ही जिस विद्यालय के सर्वाधिक खिलाड़ी खेल चेतना मेला के खेलों में भागीदारी करेंगे, उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने बताया कि मेला की स्पर्धाए नेहरू स्टेडियम, रेलवे मैदान, ऑफिसर्स क्लब आदि स्थानों पर होगी । शुभारंभ अवसर पर कॉलेज ग्राउंड से खेल जागृति रैली निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पर पहुंचेगी।
श्री जैन ने समस्त अभिभावकों, स्कूल संचालक व प्राचार्यों से आव्हान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित कर मैदान तक लाए।
बैठक में मैदानों पर समय पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने पर जोर दिया गया।बैठक में क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा, प्रकाश व्यास, राकेश शर्मा, संजय वशिष्ठ, गुलाम मोहम्मद, जगदीश श्रीवास्तव, मनीष जोशी, रितेश वोहरा, उमंग पोरवाल, अमरीक राणा, भूषण व्यास, जितेंद्र धुलिया, दीपेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रद्युम्न मजावदिया, पवन सिंदल आदि उपस्थित रहे।