Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, 15 छात्रावासों में अधिकारी बने पालक…एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक को जिम्मेदारी

November 24, 2026

रतलाम: 100 पेटी अवैध बीयर के साथ दो वाहन पकड़े, 22.88 लाख का माल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार… 8 लेन से होकर हो रही थी शराब की तस्करी

November 24, 2026

इंदौर: 97 हजार के चालान का सेटलमेंट कराने मांगी 45 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते इंदौर लोकायुक्त ने पकड़ा.. एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के जरिए पहुंचाई जा रही थी रिश्वत की राशि

November 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: 100 पेटी अवैध बीयर के साथ दो वाहन पकड़े, 22.88 लाख का माल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार… 8 लेन से होकर हो रही थी शराब की तस्करी
रतलाम

रतलाम: 100 पेटी अवैध बीयर के साथ दो वाहन पकड़े, 22.88 लाख का माल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार… 8 लेन से होकर हो रही थी शराब की तस्करी

EditorBy EditorNovember 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: 100 पेटी अवैध बीयर के साथ दो वाहन पकड़े, 22.88 लाख का माल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार… 8 लेन से होकर हो रही थी शराब की तस्करी
Oplus_16908288
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम,24नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ रावटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीयर से भरे दो वाहनों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों वाहनों से माउंटेन 6000 ब्रांड की 100 पेटी बीयर (करीब 1200 बल्क लीटर) बरामद की है। जब्त शराब और परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप व महिंद्रा XUV-500 की कुल कीमत करीब 22 लाख 88 हजार रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 8 लेन के रास्ते दो वाहनों में अवैध शराब भरकर ग्राम देवापाड़ा-चैनपुरा रोड से ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही रावटी थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष डावर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवापाड़ा-चैनपुरा आम रोड पर घेराबंदी की।
इस दौरान आगे चल रही सफेद रंग की बोलेरो पिकअप और उसके पीछे आ रही सिल्वर रंग की महिंद्रा XUV-500 को रोक लिया गया। पुलिस को देखकर बोलेरो पिकअप में सवार चालक और उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वहीं XUV कार चालक महेश पिता उदय सिंह कटारा (28), निवासी ग्राम परवलिया, थाना काकनवानी, जिला झाबुआ को पुलिस ने पकड़ लिया।

दस्तावेज नहीं मिले, तलाशी में मिली 100 पेटी बीयर

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से शराब परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पंचों की मौजूदगी में दोनों वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुल 100 पेटी माउंटेन 6000 बीयर की केन बरामद हुईं। पुलिस ने शराब और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

कहां से लाई और कहां पहुंचाई जा रही थी शराब, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रावटी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना आईपीएस लेखराज मीणा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष डावर, उपनिरीक्षक गल सिंह भावेल, सहायक उपनिरीक्षक पारसिंह वसुनिया, प्रधान आरक्षक आशीष धनक, आरक्षक अवधेश सिंह परमार एवं प्रेम कटारा की सराहनीय भूमिका रही।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइंदौर: 97 हजार के चालान का सेटलमेंट कराने मांगी 45 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते इंदौर लोकायुक्त ने पकड़ा.. एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के जरिए पहुंचाई जा रही थी रिश्वत की राशि
Next Article रतलाम: कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, 15 छात्रावासों में अधिकारी बने पालक…एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक को जिम्मेदारी
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, 15 छात्रावासों में अधिकारी बने पालक…एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक को जिम्मेदारी

November 24, 2026

रतलाम: राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई, वेतन कटौती के आदेश जारी…कलेक्टर के निर्देश पर 25 एएनएम सहित सीएचओ, एलएचवी एवं अन्य कर्मचारियों का वेतन काटा गया

November 23, 2026

रतलाम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रतलाम आकर बुआजी स्वर्गीय ताराबाई यादव को पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

November 22, 2026

रतलाम: जावरा फाटक हत्याकांड में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास,2020 में रिक्शा स्टैंड चौराहे पर दिनदहाड़े खंजर से किया था हमला

November 22, 2026

रतलाम: सेनेटरी दुकान का ताला तोड़कर चांदी की ज्वेलरी और लाखों की नकदी उड़ाने वाला गिरोह पकड़ाया..400-500 CCTV कैमरे खंगाले, 7 दिन में पकड़े गए शातिर नकबजन… 12 लाख की चांदी और 72 हजार नकद बरामद

November 21, 2026

रतलाम:पुलिस को देखते ही भागे जुआरी, दो के पैर टूटे,1.85 लाख रुपए और तीन वाहन जब्त… लालगुवाड़ी में आधी रात को पुलिस की दबिश, जुआ अड्डा संचालक समेत 9 गिरफ्तार

November 21, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, 15 छात्रावासों में अधिकारी बने पालक…एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक को जिम्मेदारी

By EditorNovember 24, 2026

रतलाम, 24नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण…

रतलाम: 100 पेटी अवैध बीयर के साथ दो वाहन पकड़े, 22.88 लाख का माल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार… 8 लेन से होकर हो रही थी शराब की तस्करी

November 24, 2026

इंदौर: 97 हजार के चालान का सेटलमेंट कराने मांगी 45 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते इंदौर लोकायुक्त ने पकड़ा.. एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के जरिए पहुंचाई जा रही थी रिश्वत की राशि

November 23, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर सैलाना को लिया गोद, 15 छात्रावासों में अधिकारी बने पालक…एसपी से लेकर जिला शिक्षा अधिकारी तक को जिम्मेदारी

By EditorNovember 24, 2026

रतलाम, 24नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के…

रतलाम: 100 पेटी अवैध बीयर के साथ दो वाहन पकड़े, 22.88 लाख का माल जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार… 8 लेन से होकर हो रही थी शराब की तस्करी

By EditorNovember 24, 2026

रतलाम,24नवम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ रावटी पुलिस…

इंदौर: 97 हजार के चालान का सेटलमेंट कराने मांगी 45 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते इंदौर लोकायुक्त ने पकड़ा.. एमपीईबी के जूनियर इंजीनियर और मीटर रीडर पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज, हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के जरिए पहुंचाई जा रही थी रिश्वत की राशि

By EditorNovember 23, 2026

इंदौर, 23नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। बिजली विभाग की चालानी कार्रवाई का सेटलमेंट कराने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.