Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: रेडक्रॉस दिसंबर में शुरू करेगा आधुनिक सोनोग्राफी सेंटर, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए भी नई पहल…नई मशीन और सुविधाओं से लैस सेंटर का भवन जीर्णोद्धार पूरा

November 28, 2026

रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

November 28, 2026

रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन
रतलाम

रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन

EditorBy EditorNovember 28, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन
Oplus_16777216
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp
रतलाम, 28नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आगामी एक दिसम्बर को प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर जिले के पत्रकारों द्वारा रतलाम जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित कर मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन दिया जाएगा।
विगत 28 अक्टूबर को संघ की दतिया में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शलभ जी भदौरिया के आव्हान पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौपा जाएगा।इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की रतलाम जिला इकाई द्वारा भी प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर पुराना कलेक्ट्रेट स्थित गुलाब चक्कर के सामने प्रातः 11 से शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तत्पश्चात शाम चार बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दो वर्ष पूर्व संघ के मुरैना अधिवेशन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हजारों पत्रकारों की उपस्थिति में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की संघ की प्रमुख माँग पर पत्रकारों से वादा किया था कि वे जल्द ही इस दिशा में उचित निर्णय लेते हुए राज्य शासन के अधिकारियों की बैठक बुलायेंगे ! लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इस मामले में राज्य शासन ने एक भी कदम आगे नहीं बढ़ाया। संघ द्वारा समय समय पर ज्ञापनों एवं प्रदर्शनी द्वारा मुख्यमंत्री को अपना वादा पूरा करने का स्मरण दिलाया गया लेकिन पत्रकारों की कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे यह साबित होता है कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति गंभीर नहीं है।राज्य सरकार की पत्रकारों के प्रति बेरुखी को देखते हुए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने एक दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया है।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया , प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टांक, रतलाम संभाग अध्यक्ष राजेश जैन, संभाग उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय , रतलाम जिला अध्यक्ष विजय मीणा, जिला उपाध्यक्षगण आरिफ कुरैशी, राकेश पोरवाल , मनोज भंडारी ( सैलाना )श्रीनाथ योगी ( नामली ) जिला महासचिव दिनेश दवे , जावरा ब्लॉक अध्यक्ष विजय राठौर , पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष प्रफुल जैन , सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष महेश सोलंकी , आलोट ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गा शर्मा , नामली ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप कर्णधार , रतलाम के वरिष्ठ पत्रकार ऋषिकुमार शर्मा , सौरभ कोठारी , सुजीत उपाध्याय ,किशोर जोशी , जावरा के सुजान मल कोचट्टा , पारस छाजेड , जगदीश राठौर , संजय चौधरी , बाजना के सतीश नाहर , जे पी कटारिया , शुभम पालरेचा , सैलाना के वरिष्ठ पत्रकार विमल मांडोत , संजय शर्मा , आलोट के पत्रकार राकेश चौहान , पिपलोदा के पत्रकार जितेंद्र बावेल, अभिषेक जैन आदि ने जिले के पत्रकारो से बड़ी संख्या में एक दिसंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन में उपस्थित होने की अपील की है ।
Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअफीम के खेतों से लेकर ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक… डीआईजी मनोज सिंह की किताब में नशे की दुनिया के अनकहे पहलुओं का खुलासा…रतलाम डीआईजी के साथ उज्जैन, मंदसौर नीमच और भींड में पुलिस कप्तान रह चुके मनोज सिंह ने लिखी ‘द पॉपी एंड द लॉ’…नशे के विज्ञान, इतिहास, कारोबार, तस्करी और कानून प्रवर्तन व्यवस्था का होगा विस्तृत विश्लेषण
Next Article रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना
Editor

Related Posts

रतलाम: रेडक्रॉस दिसंबर में शुरू करेगा आधुनिक सोनोग्राफी सेंटर, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए भी नई पहल…नई मशीन और सुविधाओं से लैस सेंटर का भवन जीर्णोद्धार पूरा

November 28, 2026

रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

November 28, 2026

अफीम के खेतों से लेकर ड्रग्स के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक… डीआईजी मनोज सिंह की किताब में नशे की दुनिया के अनकहे पहलुओं का खुलासा…रतलाम डीआईजी के साथ उज्जैन, मंदसौर नीमच और भींड में पुलिस कप्तान रह चुके मनोज सिंह ने लिखी ‘द पॉपी एंड द लॉ’…नशे के विज्ञान, इतिहास, कारोबार, तस्करी और कानून प्रवर्तन व्यवस्था का होगा विस्तृत विश्लेषण

November 28, 2026

रतलाम: एकलव्य छात्रावासों की अव्यवस्थाओं पर कलेक्टर सख्त, अनियमितताओं पर कार्रवाई के लिए आयुक्त को भेजा प्रतिवेदन…,सैलाना-बाजना के विद्यार्थियों ने पैदल रैली निकालकर की थी शिकायत

November 28, 2026

रतलाम: आलोट की धरती में 3 हजार साल पुरानी सभ्यता के निशान, डेढ़ किलोमीटर लंबा प्राचीन टीला मिला, मौर्यकालीन ईंटों से लेकर ताम्राश्मकालीन अवशेष तक मिले,मिट्टी के विशेष पात्रों ने विदेशी व्यापारिक संपर्कों की संभावना जगाई

November 28, 2026

कालूखेड़ा में दर्दनाक हादसा: टैंकर की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत, रात 9:30 बजे तक शव रखकर प्रदर्शन…हिंदी का पेपर देकर घर लौट रहे थे दोनों छात्र, टैंकर मालिक और चालक की गिरफ्तारी के बाद शांत हुए परिजन

November 27, 2026
Add A Comment

Comments are closed.

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: रेडक्रॉस दिसंबर में शुरू करेगा आधुनिक सोनोग्राफी सेंटर, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए भी नई पहल…नई मशीन और सुविधाओं से लैस सेंटर का भवन जीर्णोद्धार पूरा

By EditorNovember 28, 2026

रतलाम, 28 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम शाखा अब स्वास्थ्य सेवाओं के साथ…

रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

November 28, 2026

रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन

November 28, 2026
Top Trending

रतलाम: रेडक्रॉस दिसंबर में शुरू करेगा आधुनिक सोनोग्राफी सेंटर, विद्यार्थियों और वाहन चालकों के लिए भी नई पहल…नई मशीन और सुविधाओं से लैस सेंटर का भवन जीर्णोद्धार पूरा

By EditorNovember 28, 2026

रतलाम, 28 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम शाखा अब स्वास्थ्य…

रतलाम: 650 मुफ्त नल कनेक्शन पर कलेक्टर सख्त, नगर निगम आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश…पेयजल संकट में टैंकरों के भरोसे नहीं रहेगा शहर, स्थायी जल स्रोत विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

By EditorNovember 28, 2026

रतलाम, 28 नवंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में एक ओर आम उपभोक्ता नियमित रूप…

रतलाम: पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर 1 दिसम्बर को पत्रकारों का जंगी प्रदर्शन

By EditorNovember 28, 2026

रतलाम, 28नवम्बर (खबरबाबा. कॉम)। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आगामी एक दिसम्बर…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.