रतलाम,19सितम्बर(खबरबाबा.काम)। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से हथियार रखने और बेचने वाले तीन सदस्य गिरोह को पकड़ा है । पुलिस ने उनके कब्जे से एक 12 बोर का देसी कट्टा बरामद किया है।
हाट की चौकी प्रभारी आशीष पाल ने बताया कि पुलिस को पटेल कॉलोनी निवासी शैलेंद्र के पास 12 बोर की बंदूक होने की सूचना पर उसे पकड़ा और उससे पूछताछ में उसने 12 बोर का कट्टा राजेंद्र नगर निवासी अनिल और शेलेन्द्र पिता सोहनलाल से 12000 में खरीदना बताया । इस पर पुलिस ने अनिल को भी गिरफ्तार किया तो पुलिस को इस गिरोह का पता चला। बताया जाता है कि अनिल ने यह देसी कट्टा न्यू रोड निवासी अमन सरदार से लिया था और शैलेंद्र को कट्टा बेचा था इस पर पुलिस ने अनिल और शैलेंद्र को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट पेश किया जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस ने पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी अमन को भी देर रात में गिरफ्तार किया । पुलिस अमन से इस बात की पूछताछ कर रही है की है कट्टे उसे कहां से मिले । सूत्रों की माने तो इस मामले में शहर में चल रहे हथियारों की खरीद फरोख्त का बड़ा मामला उजागर हो सकता है पुलिस फिलहाल इन आरोपों से पूछताछ कर रही है।
बागरोद में किराना दुकान में चोरी
रतलाम। बांगरोद में अज्ञात चोरों ने एक किराने की दुकान को निशाना बनाकर पुलिस की नींद उड़ा दी । अज्ञात चोर किराना दुकान से घी और तेल के डिब्बे सहित अन्य सामान चुरा ले गए हैं ।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बांगरोद धमोतर मार्ग निवासी रवि पिता दशरथ जयसवाल की दुकान आजाद चौक पर मैं है अज्ञात चोरों ने बीती रात दुकान के शटर के ताले और नकुचा तोड़ दिए और दुकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया सुबह जब रवि जयसवाल दुकान पर पहुंचे तो उनके दुकान का ताला टूटा हुआ था दुकान के अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा दिखा था और उसमें से तीन डिब्बे तेल सहित अन्य किराने का सामान गायब था बताया जाता है कि करीब 50000 से अधिक का माल अज्ञात बदमाश उड़ा ले गए हैं फरियादी ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई हैं जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.