रतलाम,26सितम्बर/ रतलाम पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट के संबंध में चेतावनी जारी की गई है। पुलिस ने इस तरह की पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
रतलाम एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि दिनांक 09.09.9 को रतलाम में नाबालिक छात्रा के साथ घटित दुष्कर्म के मामले मे थाना औ.क्षेत्र रतलाम पर प्रकरण दर्ज कर मामले के मुख्य
आरोपीयो को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म मे सहयोग करने वाले अन्य तीन आरोपीयो को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण मे पुलिस के द्वारा
त्वरित कार्यवाही कर 24घंटे के अन्दर मुख्य आरोपीयो तथा 36घंटे से भी कम समय में अन्य सहयोगी आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है ।
एसपी गौरव तिवारी ने कहा कि प्रकरण मे समुचित वैधानिक कार्यवाही की गई है। रतलाम पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि उक्त घटना को लेकर सोशल मिडिया पर किसी भी प्रकार कि आपत्ति जनक पोस्ट साझा ना करे।
घटना के संबंध मे किसी भी प्रकार कि जानकारी चाहने पर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी ,परन्तु बिना पुर्ण जानकारी के प्रकरण से संबधित किसी भी प्रकार कि गलत जानकारी, किसी प्रकार कि गलत,भडकाऊ,सामाजिक और धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट सोशल मिडिया पर शेयर ना करे। रतलाम जिले कि राजस्व सीमा मे आपत्ति जनक पोस्ट शेयर करने के संबध मे जिला दण्डाधिकारी रतलाम द्वारा धारा 44जा.फौ के अंतर्गत निषेध आज्ञा भी जारी कि गयी है। आपत्ति जनक पोस्ट करने वालो के विरुध्द समुचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.