रतलाम,30सितम्बर(खबरबाबा.काम)। भोपाल और इंदौर सहित अन्य शहरों में बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद एक बड़ी गैंग रतलाम में प्रवेश कर गई थी ,लेकिन यह गैंग रतलाम में कुछ वारदात कर पाती, उसके पहले ही इंदौर पुलिस की टीम ने इंदौर एएसपी प्रशांत चौबे के निर्देशन में रतलाम से इस गैंग को धरदबोचा। गैंग में महिला -पुरुष बच्चों सहित आधा दर्जन से अधिक सदस्य बताए जा रहे हैं और सभी दक्षिण भारतीय है। आश्चर्य इस बात का है कि यह गैंग ऐसे समय में रतलाम में एक लाज में रुकी हुई थी, जब जिला प्रशासन द्वारा होटल, लॉज और धर्मशाला में रुकने वाले लोगों के संबंध में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं।
इंदौर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंग के 7 सदस्यों को इंदौर पुलिस ने महू रोड स्थित एक लाज से गिरफ्तार किया है ।यह सभी लोग साउथ इंडियन बताए जा रहे हैं ।पुलिस सूत्र बताते हैं कि यह लोग पिछले 3 दिनों से रतलाम में रुके हुए थे और यहां भी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।
अधिकारिक पुलिस सूत्रों के अनुसार इस गैंग द्वारा भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरों में बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इंदौर में इनके द्वारा अभी तक 5 वारदात करने का खुलासा हो चुका है, वहीं सूत्र बताते हैं कि भोपाल पुलिस ने इस गैंग पर इनाम भी घोषित कर रखा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह गैंग अधिकांश चार पहिया वाहनों के बोनट पर कोई केमिकल छिड़ककर वारदात को अंजाम देती है ।केमिकल छिड़कने के बाद बोनट से धुआ निकलने लगता है ,जिस पर वाहन चालक गाड़ी रोककर बोनट खोलने का प्रयास करता है ।इसी दौरान गैंग के सदस्य पीछे से वाहन का कांच तोड़कर या किसी अन्य तरीके से वाहन से रुपयों का बैग या अन्य सामान चोरी कर ले जाते हैं।इंदौर में इस गैंग द्वारा अधिकांश वारदातें औद्योगिक इलाकों में की गई है ।इस गैंग के सरगना को इंदौर पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व गिरफ्तार किया था और उसी से पूछताछ में गेंग के अन्य सदस्य के बारे में जानकारी मिली थी।सरगना के पकड़े जाने के बाद इंदौर पुलिस गैंग के अन्य सदस्यों की धरपकड़ का प्रयास कर रही थी ।पुलिस से बचने के लिए गैंग उज्जैन होते हुए रतलाम पहुंच गई थी और यहां एक लाज में रुकी हुई थी ।जब इंदौर पुलिस को इनकी लोकेशन मिली तो एएसपी प्रशांत चौबे के निर्देशन में इंदौर पुलिस की टीम ने रतलाम आकर गैंग के बाकी सदस्यों को धरदबोचा। गैंग के पास से केमिकल एवं अन्य सामान भी बरामद हुआ है ।इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि रतलाम शहर में रुकी यह गैंग यहां भी किसी वारदात को अंजाम दे सकती थी।
इनका कहना है
यह गैंग इंदौर और भोपाल में कई वारदातों को अंजाम दे चुकी है। गैंग के सदस्यों से पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सकता है ।पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
–प्रशांत चौबे, एएसपी इंदौर
इंदौर और भोपाल में कई वारदातों को अंजाम देने के बाद रतलाम में प्रवेश कर छुपी हुई थी एक बड़ी अंतरराज्यी गैंग, दे सकती थी बड़ी वारदात को अंजाम, इंदौर पुलिस की टीम ने धरदबोचा। महिला-पुरुष सहित गैंग में शामिल थे आधा दर्जन से अधिक लोग, रतलाम में एक लाज में रुकी हुई थी गैंग
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.